spot_img

नहीं रहें राम मंदिर के मुख्य पुजारी, यहां ली अंतिम सांसें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास अब नहीं रहें। आज सुबह 7 बजे के करीब लखनऊ के SGPGI में उन्होंने अंतिम सांसें ली। जानकारी के मुताबिक बीते 3 फरवरी ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया था। डाॅक्टरों निगरानी में वह न्यूरोलॉजी वार्ड एचडीयू में एडमिट थे। स्ट्रोक के अलावा उन्हें और भी अन्य बीमारियां थीं। कुछ दिन पहले CM योगी ने अस्पताल जाकर उनका हाल भी लिया था। आचार्य सत्येंद्र दास साल 1993 से श्रीरामलला की पूजा कर रहे थे। उनके निधन पर CM योगी ने दुख जताते हुये ‘X’ पर पोस्ट किया कि “परम रामभक्त, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।” उनके निधन से रामनगरी के मठ मंदिरों में शोक की लहर है।

इसे भी पढ़ें :झारखंड में 28 हजार करोड़ निवेश के प्रस्ताव, मिलेगी नौकरी

इसे भी पढ़ें :राष्ट्रपति के आने को लेकर प्रशासन अलर्ट, ये होगी तैयारी

इसे भी पढ़ें :संगम की डुबकी, लेकिन रास्तों पर भारी भीड़

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मां छिन्नमस्तिका धाम में CCL रजरप्पा ने बिछाया सेवा का ‘सुरक्षा पथ’…

Ramgarh(Prince Verma) : मां छिन्नमस्तिका की नगरी में इस...

अब झारखंड के इस पूर्व ADG और मंत्री को ED का समन…

Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग...

CM हेमंत सोरेन गजब का पोस्ट कर तन-मन भिंगो गये… देखें वीडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन आज अपनी MLA पत्नी...

चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

Bihar : जिस आंगन में बचपन में एक साथ...

जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…

Ranchi(Neeraj Thakur) : बाहर से देखने पर जेल की...