spot_img
spot_img

सात फेरे से पहले दुल्‍हन की मौत, साली से कराई गई शादी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : सात फेरे से पहले दुल्‍हन की मौत, साली से कराई गई शादी। मामला उत्तर प्रदेश के इटावा भरथना क्षेत्र के समसपुर से सामने आया है। यहां विवाह की रस्में पूरी होने वाली थीं कि अचानक सात फेरों से पहले दुल्हन की ह्रदय गति रुक जाने से मौत हो गई। मृतका की छोटी बहन से दूल्हे की शादी हुई। फिर मृतका का अंतिम संस्कार किया गया।

इसे भी पढ़ें : अचानक से नदी में आई बाढ़ …और बहने लगी बा‍रातियों से भरी बोलेरो, फिर…

मातम में बदल गईं खुशियां

दुल्हन पक्ष के महेश चंद ने बताया कि मंगलवार 25 मई को उसकी बहन सुरभि का विवाह मंजेश ग्राम नावली चितभवन के साथ धूमधाम से हो रहा था। बारात के आने पर दुल्हन पक्ष ने बारात का स्वागत किया और कार्यक्रम शुरू हुआ। रात करीब साढ़े आठ बजे से द्वारचार के साथ शुरू हुई रस्मों में वरमाला। मांग भराई समेत अन्य कई रस्में पूरी हो चुकी थीं, सात फेरों के लिए दूल्हा-दुल्हन दोनों पक्ष तैयारी में जुटे थे, इसी बीच रात्रि करीब ढाई बजे दुल्हन अचानक बेहोश हो गई, दुल्हन के बेहोश होते ही घर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन दुल्हन को गांव स्थित एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

इसे भी पढ़ें : 9 करोड़ रुपए कीमती है ये चाय की पत्ती, जानें क्या है खास

आपसी सहमति से मृतका की छोटी बहन से हुई शादी

शादी समारोह में मौजूद रिश्तेदारों और दूल्हा पक्ष के लोगों की आपसी सहमति पर मृतका की छोटी बहन को दुल्हन बनाया गया और दूल्हे के साथ उसकी शादी की गई। हालांकि इस दौरान मृतक दुल्हन का शव घर के एक कमरे में रखा गया। विदाई के बाद अंतिम संस्कार कराया गया।

इसे भी पढ़ें : बारिश@Jharkhand : कहीं डायवर्सन बहा, कहीं दीवार तो कहीं पेड़ गिरे, पढ़ें पूरी खबर  

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...