आरा : शर्मनाक और हृदयविदारक। आठ साल की बहन के साथ ही किया रेप और फिर गला रेतकर हत्या भी कर दी। शव को खेत में फेंककर हो गया फरार। गांव वालों ने सुबह में बच्ची का शव देखा तो मच गई सनसनी। यह दिल दहलाने वाला वाकया हुआ है बिहार के आरा के बिहियां गांव में।
परिजनों ने केस दर्ज कराया
आरोपी रिश्ते में बच्ची का भाई लगता था। उसने बहला-फुसलाकर बच्ची को अपने पास बुलाया और फिर वहशीपन किया। पुलिस को इसकी खबर दी गई। पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। छानबीन शुरू कर दी गई है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज कराया है। पुलिस उसकी खोज में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें :नर्स छेड़छाड़ मामले में सहयोगियों ने कहा -24 घंटे में करें दोषियों की गिरफ्तारी
इसे भी पढ़ें :रेलवे के कारगो एजेंट को गोली मारने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे






