Ranchi : DC मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार के नेतृत्व में जिलेभर में आज कमर्शियल वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान गाड़ियों का टैक्स, फिटनेस, इंश्योरेंस, प्रदूषण सर्टिफिकेट, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग आदि की जांच की गई।
197 गाड़ियों की जांच की गई
22 गाड़ियां नियमों के खिलाफ पाई गईं
कुल ₹3,27,000 का जुर्माना वसूला गया
कुछ गाड़ियां जब्त भी की गईं
जब्त वाहन
दलादली OP – 3 वाहन
नगड़ी थाना – 1
नामकुम थाना – 2
खरसीदाग TOP – 1












