UP : यूपी के कुशीनगर में दिल दहला देने वाली एक वारदात हुई। सुहागरात की सेज पर दूल्हे इंद्र कुमार तिवारी को खाने में नींद की गोलियां दे दी गई और फिर चाकू से वार उसे मौत के घाट उतार दिया गया। लाश एक झाड़ी में फेंक दी गई थी। लाश मिलने के बाद कांड के अनुसंधान में जुटे पुलिस अधिकारी कातिल दुल्हन और उसके प्रेमी तक पहुंच गये। जांच से खुलासा हुआ कि मध्यप्रदेश के जबलपुर के पड़वार गांव में रहनेवाले इंद्र कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह कह रहा था, “मेरे पास 18 एकड़ जमीन है, फिर भी शादी नहीं हो रही।” बस, यहीं से साहिबा और उसके प्रेमी कौशल की आंखों में लालच का जहर भर गया। साहिबा और कौशल ने इंद्र से संपर्क किया। साहिबा ने खुशी तिवारी बनकर शादी के लिये हां की और झूठी रस्मों के बाद तीन जून को इंद्र को गोरखपुर बुलाया गया। इंद्र से उसकी संपत्ति को लेकर हलफनामा साइन कराया गया। फिर पांच जून को कुशीनगर के एक होटल में शादी का नाटक हुआ। सिंदूर, मंगलसूत्र और फिर आई मौत। सुहागरात पर खाना बनाकर इंद्र को परोसा गया, लेकिन उसमें नींद की गोलियां मिला दी गई। कुछ ही देर में वह बेहोश हो गया। इसके बाद साहिबा उसका प्रेमी कौशल और खासमखास समसुद्दीन तीनों उसे गाड़ी से मझना नाले के पास ले गये और वहीं चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को फेंककर तीनों गोरखपुर भाग गये। पुलिस को 6 जून को शव मिला था। गठित स्पेशल टीम ने शव की पहचान कर फरार संदेही गुनहगारों का लोकेशन ट्रेस कर तीनों को अरेस्ट कर लिया। इनके पास से आधार कार्ड, शादी के जेवर, नकदी एवं मोबाइल चैट्स मिले।
धोखेबाज दुल्हन, रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात
Date:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो
Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...
जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…
Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...
ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…
Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...
राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…
Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...











