spot_img
spot_img
spot_img

चौपारण होगा भक्तिभाव से सराबोर, लाखों बनेंगे गवाह…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के केशरी धर्मशाला और सियरकोनी जगन्नाथ धाम से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकलेगी। इस ऐतिहासिक पर्व के लिये प्रशासन और समिति दोनों जोर-शोर से तैयारी में जुटे हैं। केशरी धर्मशाला से रथयात्रा चौपारण चतरा मोड़, केंदुआ मोड़ होते हुये वापस केशरी धर्मशाला तक आयेगी। सियरकोनी धाम से भगवान का नगर भ्रमण चैथी मोड़ स्थित कात्यायनी मंदिर तक वाहन काफिले के साथ होगा। वहां से रथ यात्रा चौपारण नगर भ्रमण करते हुये बीघा स्थित मौसी बाड़ी पहुंचेगी। अगले दिन पुनः भगवान को जगन्नाथ धाम लाया जायेगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और रथयात्रा की सहजता के लिये बरही SDO जोहान टुड्डू की अध्यक्षता में प्रशासन की बैठक हुई। बैठक में कई अहम निर्णय लिये गये, जैसे..जीटी रोड से एकल रूट पर निकलेगी रथयात्रा, रूट में खड़े वाहनों व ईंटों को हटाया जायेगा, सड़क पूरी तरह क्लीन की जायेगी, 25 जून से मुर्गा-मांस की दुकानें बंद, ब्लॉक मोड़ की फल दुकानें हटेंगी, 250 पुरुष व 50 महिला जवानों की तैनाती होगी। CCTV और ड्रोन से यात्रा की निगरानी होगी। चैन स्नैचिंग रोकथाम के लिये महिलाओं को रथयात्रा में हल्के आभूषण पहनने की सलाह दी गई है। करीब 15 हजार पानी की बोतलें बांटी जायेगी। मुखिया संघ चौपारण द्वारा तीन स्थानों पर स्टॉल लगाकर जल सेवा की व्यवस्था की जायेगी। वहीं, तीन जगहों पर हेल्थ केयर प्वाइंट्स स्थापित होंगे। NHAI को पिलर नंबर 41 के पास मिट्टी भरने और नाली निर्माण सुधार के आदेश दिये गये हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...