Chouparan(Krishna Paswan) : झारखंड की मिट्टी में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो वर्दी पहनते नहीं, गर्व ओढ़ते हैं और इस बार यह गौरव मिला है चौपारण थानेदार SI अनुपम प्रकाश को, जिन्होंने ‘ओवरऑल रेंज चैंपियन (व्यक्तिगत)’ का खिताब जीतकर न सिर्फ अपने थाने, बल्कि हजारीबाग जिला का नाम पूरे उत्तर छोटानागपुर प्रमंडल में रौशन कर दिया। गिरिडीह में आयोजित ‘रेंज पुलिस ड्यूटी मीट 2025’ में जब पांच जिलों की टीमों के बीच मुकाबला था तो वहां अनुपम प्रकाश एक नाम नहीं, एक प्रेरणा बनकर उभरे।
उनकी उपलब्धियां किसी मेडल से नहीं, उनके ज्ञान, निपुणता और समर्पण से जड़ी हैं:
मेडिकोलीगल (ओरल) – प्रथम स्थान
🔹 फिंगर प्रिंट (प्रैक्टिकल + ओरल) – प्रथम स्थान
🔹 फॉरेंसिक साइंस (रिटेन) – प्रथम स्थान
🔹 क्राइम इन्वेस्टिगेशन – तृतीय स्थान
यही नहीं, “Scientific Aid to Investigation” में उन्होंने जो नेतृत्व दिखाया, उसने पूरे रेंज को यह मानने पर मजबूर कर दिया कि चौपारण अब केवल नक्शे का एक कोना नहीं, पुलिस प्रतिभा का केंद्र बन चुका है।
इस शानदार प्रदर्शन पर उन्हें उत्तर छोटानागपुर ज़ोन के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया जो सिर्फ एक सम्मान पत्र नहीं, बल्कि मेहनत और निष्ठा की मोहर है।












