Chouparan(Krishna Paswan) : देश के 77वें गणतंत्र दिवस पर चौपारण प्रखंड पूरी आन, बान और शान के साथ राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। सरकारी कार्यालयों से लेकर स्कूल, थाना परिसर और पंचायत मुख्यालयों तक तिरंगा गर्व से फहराया गया, वहीं, अमर शहीदों को नमन किया गया। प्रखंड स्तरीय मुख्य समारोह प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जहां प्रमुख पूर्णिमा देवी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं, चौपारण थाना परिसर में थानेदार सरोज सिंह चौधरी ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
हर मोड़, हर चौक पर दिखा देशभक्ति का जज्बा
गणतंत्र दिवस के अवसर पर चौपारण के हर कोने में उत्साह देखने को मिला। चोरदाहा चेक पोस्ट पर पीकेट प्रभारी नीतीश कुमार,, सीएचसी चौपारण में प्रभारी चिकित्सक डॉ. डी.एन. ठाकुर, वन विभाग में रेंजर कमलेश कुमार,
केबीएसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में प्राचार्य कालीचरण राम, सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल में सचिव गिरजा सतीश, प्रेस क्लब कार्यालय में अध्यक्ष शंकर यादव, चतरा मोड़ पर आम आदमी पार्टी नेता विजय कुमार यादव सहित
सभी पंचायत मुख्यालयों, विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में मुखिया, प्रधानाध्यापक और सेविकाओं ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व को गरिमा के साथ मनाया। ध्वजारोहण के पश्चात जैसे ही राष्ट्रगान की धुन बजी, पूरा इलाका “भारत माता की जय” “वीर शहीद अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। लोगों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता व संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।












