Chauparan (Krishna Paswan) : देश की सबसे बड़ी अदालत के न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता मंगलवार को एक महत्वपूर्ण दौरे पर हैं। वे सुबह 10.15 बजे एयरामगनद से धनबाद के लिये रवाना होंगे और इस दौरान उनका काफिला डोभी, चौपारण, बरही और बगोदर होते हुये दोपहर 3.15 बजे तक धनबाद पहुंचेगा। इस VIP मूवमेंट को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। हजारीबाग DC शशि प्रकाश सिंह, SP अंजनी अंजन, बरही के सदर SDO, DSP अजीत विमल, चौपारण BDO नितेश भास्कर, चौपारण CO संजय यादव समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। जिला परिवहन पदाधिकारी बैद्यनाथ कामती को रूट लाइनिंग दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है।
सूत्रों की मानें तो बरही के फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में थोड़ी देर के लिये विश्राम और गार्ड ऑफ ऑनर की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर भी पूरी तैयारी कर ली गई है। यात्रा के दौरान कोई व्यवधान न हो, इसकी जिम्मेदारी संबंधित दंडाधिकारियों को दी गई है। यातायात नियंत्रण, अवांछित गतिविधियों पर नजर और समयबद्ध मार्ग संचालन को लेकर प्रशासन पूरी चौकसी बरत रहा है। चौपारण से लेकर बरही और आगे तक, पूरे मार्ग को सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील घोषित किया गया है।
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
- पायलट व स्कॉर्ट वाहन तैनात
- यात्रा मार्ग पर रूट लाइनिंग पूरी
- हर थाना क्षेत्र को अलर्ट पर रखा गया
- डोभी से गोरहर तक विशेष निगरानी








