CHATRA : चतरा पुलिस ने 43 किलो अफीम के साथ तीन तस्करों को दबोच लिया है। गिरफ्तार तस्करों में गेंदालाल सिंह, दिलीप कुमार व उपेंद्र कुमार शामिल हैं। यह जानकारी एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अफीम तस्कर राजपुर थाना क्षेत्र में सक्रिय हैं।
तस्करों से 9000 हजार रुपये भी मिले
सूचना के आधार पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम राजपुर थाना क्षेत्र के प्रेम का गांव पहुंची। छापेमारी अभियान चलाया। इसी दौरान तीन युवक बाइक से आ रहे थे। पुलिस कर्मियों को देखकर युवक बाइक को वापस मोड़ने लगे। इस बीच जवानों ने खदेड़ कर उन्हें पकड़ दिया। उनके पास से दो अलग-अलग प्लास्टिक के थैलों में 43 किलो अफीम बरामद हुआ। तीनों तस्करों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार तस्करों के पास से एक बाइक और 9000 रुपये बरामद हुए हैं।

इसे भी पढ़ें :इस कंपनी से भूलकर भी नहीं खरीदें हेल्थ इंश्योरेंस, IRDAI ने जारी किया Advisory
इसे भी पढ़ें :सिपाही के सर्विस रिवाल्वर से निकली गोली और हो गया बड़का कांड
इसे भी पढ़ें :Jharkhand Panchayat Election : 1127 पंचायतों में Nomination शुरू, 14 मई को Voting, यहां जानिए पूरी Details
इसे भी पढ़ें :आखिर क्यों पीला हो जाता है Transparent Mobile Cover
इसे भी पढ़ें :सिक्के पर बने अंगूठे के निशान का क्या मतलब है, जानें
इसे भी पढ़ें :Train के टिकट में 5 नंबरों में छुपी है यात्रा से जुड़ी हर जानकारी, जानें












