ऐप दुनिया का नया बादशाह बना ChatGPT

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : 2025 अब खत्म होने को है और इस साल टेक दुनिया में सबसे बड़ा उलटफेर मोबाइल ऐप डाउनलोड की लिस्ट में देखने को मिला। जहां पिछले कई सालों से TikTok, Instagram और Facebook जैसे सोशल मीडिया दिग्गज नंबर-1 ऐप का ताज पहनते रहे, इस बार मैदान पूरी तरह बदल गया है और नये चैंपियन के रूप में उभरा है ChatGPT। OpenAI के इस AI ऐप ने दुनिया भर में सोशल मीडिया ऐप्स का दबदबा तोड़ते हुये शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक ChatGPT 2025 का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया है, जिसने TikTok और Instagram को भी पीछे छोड़ दिया।

AppMagic के ताजा डेटा के अनुसार, जनवरी से नवंबर 2025 के बीच ChatGPT को 902 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया। यह TikTok से करीब 200 मिलियन और Instagram से लगभग 380 मिलियन
अधिक है। सिर्फ ढाई साल में ChatGPT ने वो मुकाम हासिल कर लिया, जिसके लिये कई सोशल मीडिया दिग्गजों को वर्षों लगे। इसकी लाइफटाइम इंस्टाल 1.5 बिलियन के करीब पहुंच चुकी है, यह AI के मेनस्ट्रीम बनने का सबसे बड़ा संकेत है।

आखिर ChatGPT इतना तेजी से क्यों बढ़ा?

पिछले कुछ सालों में AI चर्चा में तो था, लेकिन इसे एक्सपर्ट्स की चीज माना जाता था। अब हालात बदल चुके हैं, AI मेनस्ट्रीम में एंट्री कर चुका है। ChatGPT ने जेनरेटिव AI को सीधे आम लोगों के रोजमर्रा के इस्तेमाल का हिस्सा बना दिया। दुनिया भर में यूजर्स इसे सिर्फ टेस्ट नहीं कर रहे, बल्कि, पढ़ाई, ऑफिस वर्क, कंटेंट क्रिएशन, चैटिंग, प्लानिंग
आदि में रेगुलर इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका एडॉप्शन इतना तेज है कि यह TikTok के शुरुआती सालों की तरह दिखने लगा है। TechGaged की रिसर्च के मुताबिक नवंबर 2025 तक ChatGPT के पास ग्लोबल AI चैटबॉट मार्केट का 82% हिस्सा है। यह इसके टॉप पांच प्रतिद्वंद्वियों के कुल मार्केट शेयर से चार गुना ज्यादा है। DeepSeek और Perplexity जैसे नये खिलाड़ी जरूर आ रहे हैं, लेकिन ChatGPT की लीड फिलहाल बेहद मजबूत है।

दूसरे ऐप कितने पीछे रह गये, जानें…

AppMagic के अनुसार, जनवरी-नवंबर 2025 ऐप डाउनलोड…

ऐपडाउनलोड (2025)
ChatGPT902 मिलियन
TikTok703 मिलियन
Instagram521.6 मिलियन
WhatsApp444 मिलियन+
Facebook404 मिलियन+
Temuटॉप-5 में शामिल
Google Gemini392 मिलियन (टॉप-10 में अकेला एआई ऐप)

Google का Gemini भी टॉप-10 में है, लेकिन ChatGPT से काफी पीछे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘मुर्दा’ समझकर जिसे दफनाया, वह लौटा घर, सभी दंग…

Khunti : खूंटी से एक ऐसा मामला सामने आया...

IRCTC शुरू करेगा नेपाल दर्शन यात्रा का विशेष पैकेज, क्या-क्या शामिल… जानें

Kohramlive : IRCTC श्रद्धालुओं और घूमने-फिरने के शौकीन यात्रियों...

पत्नी-सास-ससुर और बच्चे को जिंदा ज’लाने की कोशिश, आरोपी फरार…

Patna : पटना सिटी इलाके से एक दिल दहला देने...

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा कल्पना सोरेन का ये संदेश… देखें

Ranchi : गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने ग्रामीण...

दवा दुकानों की हड़ताल, यहां मिल रही हैं जरूरी दवाइयां…

Bihar : ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और केंद्र सरकार...