Kohramlive : अब AI की दुनिया में किशोरों के लिये एक नया दरवाजा खुल गया है। OpenAI ने ‘ChatGPT for Teens’ शुरू किया है, जिसे खास तौर पर 13 से 17 साल की उम्र के यूजर्स के लिए तैयार किया गया है। इसमें पढ़ाई और सीखने के लिये खास फीचर्स तो हैं ही, वहीं, उम्र के हिसाब से सुरक्षा उपाय भी ज्यादा कड़े रखे गये हैं। अगर ChatGPT के सिस्टम को उम्र की जानकारी, उम्र सत्यापन या age prediction के आधार पर लगता है कि यूजर 18 साल से कम है, तो उसे Teen Experience में रखा जा सकता है। यह सुविधा 18 अगस्त 2026 से योग्य किशोर अकाउंट्स के लिये धीरे-धीरे दुनियाभर में शुरू की गई है।
मैथ्स में अटके? AI सीधे उत्तर नहीं, समझायेगा रास्ता
मान लीजिये मैथ्स का सवाल अटक गया। बच्चे ने ChatGPT से मदद मांगी तो Study Mode का मकसद सिर्फ उत्तर थमा देना नहीं है। यह सवाल को छोटे-छोटे हिस्सों में समझाने, संकेत देने, स्टेप-बाय-स्टेप आगे बढ़ाने और बीच-बीच में सवाल पूछकर बच्चे की समझ जांचने में मदद कर सकता है। यानी कोशिश यह है कि बच्चा सिर्फ यह न जाने कि ‘उत्तर क्या है’, बल्कि यह भी समझे कि ‘उत्तर आया कैसे।’
‘पूरा असाइनमेंट कर दो’ पर AI लगायेगा ब्रेक
अगर बच्चा कहता है, “मेरा पूरा होमवर्क कर दो”, तो Teen Experience में learning-focused prompts और homework reminders उसे असाइनमेंट को समझकर पूरा करने की दिशा में ले जा सकते हैं। इसके साथ क्विज और दूसरे learning tools भी उपलब्ध हो सकते हैं, ताकि बच्चा पढ़ने के बाद अपनी समझ को परख सके। हालांकि Study Mode हमेशा सीधे उत्तर देने से पूरी तरह नहीं रुकता; जरूरत पड़ने पर वह सीधे जवाब भी दे सकता है।
पढ़ाई का समय भी तय होगा, ब्रेक की याद भी
पढ़ाई और स्क्रीन टाइम के बीच संतुलन बनाने के लिये Study Hours की सुविधा दी गई है। बच्चा या उससे जुड़े माता-पिता तय कर सकते हैं कि किन समयों में नये योग्य चैट्स डिफॉल्ट रूप से Study Mode में शुरू हों। वहीं, ChatGPT ऐसे reminders भी दिखा सकता है जो बच्चे को बीच-बीच में ब्रेक लेने के लिये प्रोत्साहित करें। यानी पढ़ाई के नाम पर लगातार स्क्रीन से चिपके रहने के बजाय संतुलित इस्तेमाल पर जोर रहेगा।
माता-पिता के हाथ में भी रहेगा कंट्रोल
माता-पिता या अभिभावक अपने ChatGPT अकाउंट को बच्चे के अकाउंट से लिंक कर सकते हैं। इसके बाद वे कुछ सेटिंग्स मैनेज कर सकते हैं और Quiet Hours तय कर सकते हैं, जिन दौरान बच्चे के अकाउंट से ChatGPT इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। लेकिन यहां एक जरूरी बात है, Parental Controls का मतलब बच्चे की चैट पढ़ना नहीं है। माता-पिता को बच्चे की बातचीत या चैट हिस्ट्री देखने की सुविधा नहीं मिलती।
गंभीर स्थिति में मिल सकता है Safety Alert
कुछ बेहद गंभीर परिस्थितियों में OpenAI माता-पिता को Safety Notification भेज सकता है। इनमें गंभीर self-harm concern जैसी स्थितियां शामिल हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में भी नोटिफिकेशन का उद्देश्य माता-पिता को जरूरी जानकारी देकर बच्चे की सुरक्षा में मदद करना है, न कि उनकी पूरी बातचीत दिखाना। Teen Experience में उम्र के मुताबिक सुरक्षा उपाय डिफॉल्ट रूप से लागू किये गये हैं। खास तौर पर self-harm, हिंसा, eating disorders, खतरनाक गतिविधियों और explicit sexual या graphic content जैसे उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा रखी गई है। वहीं, parental controls के जरिये sensitive content को कम करने वाली अतिरिक्त सुरक्षा भी उपलब्ध है।







