Ranchi : राजधानी रांची के नेहरू पार्क की सूरत बिल्कुल बदल दी गई। करीब 3.38 करोड़ रुपये खर्च कर खूबसूरत बने नेहरू पार्क का उद्घाटन आज CM हेमंत सोरेन ने किया। झारखंड मंत्रालय HEC के पास जर्जर हो चुके नेहरू पार्क को अब नये कलेवर में खास तरीके से बनाया गया है। मौके पर मौजूद CM के सचिव विनय कुमार चौबे ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की आदमकद मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर CM हेमंत सोरेन के समर्थन में जमकर जिंदाबाद के नारे भी लगाये गये। साल 2020 में CM हेमंत सोरेन ने नेहरू पार्क के जीर्णोद्वार का जिम्मा नगर विकास के जुडको को दिया था।
नेहरू पार्क की सूरत बदलने के बाद लोगों को राजस्थान का गजीबो याद आने लगा है। शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से नहाता पार्क दूर से भी गजब का दिखने लगा है। म्यूजिकल फाउंटेन और लाइटिंग यहां आने वाले लोगों को खासा सुकून देता है। पार्क में पेड़-पौधे भी लगाये गये हैं। मार्निग वॉक करने वाले के लिये भी फुटपाथ बनाया गया है। पार्क में पीने का पानी, बाथरूम और बैठने के लिये जगह-जगह कुर्सियां भी लगाई गई है। बुजुर्गों के टहलने के लिये बेहतर इंतजाम किया गया है। पार्क में लैंडस्कैपिंग के साथ-साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए भी बेहतर इंतजाम किया गया है। कई तरह के झूले भी लगाये गये हैं।
इसे भी पढ़ें :पलामू में दर्दनाक हादसा, पत्नी चल बसी…
इसे भी पढ़ें :चलती लग्जरी बस में धुंआ-धुंआ, फिर…
इसे भी पढ़ें :असली बोतल में नकली दारू, कहां मिलता… जानें
इसे भी पढ़ें :वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की शानदार जीत…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में स्टूडेंट्स के लिए CM ने किया बड़ा ऐलान…
इसे भी पढ़ें :रांची SSP ने पांच पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर…
इसे भी पढ़ें :वर्ल्ड कप का फाइनल और सेमीफाइनल देखने का लास्ट चांस…















