Kohramlive : पूरी दुनिया में भारत का सिर गर्व से ऊंचा करने वाले चंद्रयान-3 को विश्व अंतरिक्ष सम्मान मिलेगा। इस बात का ऐलान करते हुये अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री महासंघ ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। 14 अक्तूबर को इटली के मिलान में होने वाले 75वें अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री सम्मेलन में चंद्रयान-3 को इस सम्मान से नवाजा जायेगा। महासंघ ने कहा कि भारत के अलावा अब तक चीन, अमेरिका और रूस ने चंद्रमा पर लैंडिंग की है। इसरो का मिशन चंद्रयान 3 वैज्ञानिक प्रयोग और लागत प्रभावी इंजीनियरिंग का अनूठा उदाहरण है। यह भारत की अंतरिक्ष अन्वेषण की विशाल क्षमता का प्रतीक है। गौरतलब है कि बीते साल 23 अगस्त को चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कर इतिहास रचा था।
इसे भी पढ़ें :मैच से पहले भारत की टीम को झटका, ये खिलाड़ी बाहर… जानें
इसे भी पढ़ें :केंद्र सरकार ने बुलाई महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :घर के अंदर मर्ड’र, मचा तहलका…
इसे भी पढ़ें :केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा, पहाड़ी से गिरा मलबा और फिर…
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों ने किया झारखंड-बिहार बंद का ऐलान… जानें कब
इसे भी पढ़ें :झारखंड में कल से एक्टिव होगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश…
इसे भी पढ़ें :गुरु पूर्णिमा पर देशभर में लगी आस्था की डुबकी… देखें









