RANCHI : अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा झारखंड प्रदेश होली मिलन समारोह और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होटल पार्क स्ट्रीट रांची में हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि चंद्रवंशी समाज को मजबूत करने के लिए झारखंड के हर प्रमंडल में चंद्रवंशी महासम्मेलन मार्च महीने से शुरू होगा। इसके साथ ही बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ सहित सभी राज्यों में समाज को संगठित कर विशाल रैली का आयोजन की जाएगी। झारखंड में चंद्रवंशी समाज को सीएनटी से मुक्ति राजनीतिक अधिकार और समाज के हक के लिए उग्र आंदोलन किया जाएगा। आज जरूरत पड़ी तो राजनीतिक दल बनाकर चुनाव भी लड़ा जाएगा।
होली के पावन अवसर पर समाज को एकजुट होने की अपील चंद्रवंशी नेकी ने की,’इस अवसर पर होटल पार्क स्ट्रीट रांची में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग वर्मा ने कहा कि झारखंड के 24 जिलों मैं संघ दौरा कर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। हर जिले में कम से कम 4000 सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। चंद्रवंशी समाज झारखंड सरकार के बजट में पिछड़ा वर्ग में नंबर वन पर आता है। उसको दूसरे नंबर में करने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है। इसका झारखंड में जोरदार आंदोलन किया जाएगा। मार्च महीने में पलामू में राज्य स्तरीय चंद्रवंशी महासम्मेलन किया जाएगा। जिस के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी होंगे। वहीं इस कार्यक्रम में 25000 से अधिक चंद्रवंशी शिरकत करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से राजेंद्र सिंह, भोला चंद्रवंशी, रविंद्र वर्मा, संजय चंद्रवंशी, पूर्णिमा चंद्रवंशी, दिवाकर, जितेंद्र चंद्रवंशी, अजय सिंह, मंटू वर्मा, अनिल वर्मा, पप्पू वर्मा, गणेश सिंह, सुरजीत नाग, लखपति सिंह, जुगल सहित आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :खेत हड़पने का इरादा नहीं, इल्जाम गलत : कमलनाथ
इसे भी पढ़ें :बिहार के सौदागर पाकुड़ में बड़ी खेप के साथ धराये…
इसे भी पढ़ें :डिस्टलरी यूनिट में ब्लास्ट, मची अफरा-तफरी…
इसे भी पढ़ें :MLA अंबा प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि को सरेराह किया छलनी… देखें
इसे भी पढ़ें :खेत हड़पने का इरादा नहीं, इल्जाम गलत : कमलनाथ










