spot_img

चंद्रवंशी महासभा ने बढ़ाया प्रतिभाओं का हौसला 

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : शिक्षा को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाने के लिये अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा ने एक शानदार पहल की। बिगहा स्थित चंद्रवंशी भवन में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के मैट्रिक व इंटर में टॉप करने वाले करीब 60 बच्चों को सम्मानित किया गया। इन छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन अंक लाकर समाज और क्षेत्र का नाम रोशन किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष छत्रधारी चंद्रवंशी ने की, जबकि संचालन का दायित्व संभाला संगठन मंत्री अशोक राम ने। समारोह में समाज के कई पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयुषी कुमारी, अमित कुमार, दिव्या भारती, स्मृति कुमारी, अंशिता कुमारी, अनमोल कुमार, सिमरन कुमारी, रिया रानी, नितेश, विवेक, कोमल, कुशल, अजय, सुमित, खुशबू कुमारी समेत कई अन्य होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया।

 महासभा अध्यक्ष छत्रधारी चंद्रवंशी ने कहा “हमारे समाज के बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियां गौरव का विषय हैं। महासभा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हमेशा सक्रिय रही है और आगे भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे।” बच्चों को न सिर्फ सम्मानित किया गया, बल्कि उन्हें आगे और अच्छा करने के लिये प्रेरित भी किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था शिक्षा के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना। मौके पर देवधारी चंद्रवंशी, करुणा चंद्रवंशी, भुनेश्वर, महेंद्र, सुनील, प्रदीप, नीरज, ज्ञानी, छोटु, नीलु देवी, चंपा देवी, शिक्षक राकेश कुमार, बंटी, चंदन, ब्रह्मदेव, मदन, सुरेंद्र, गणेश चंद्रवंशी समेत कई लोग मौजूद थे।  

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप बने दूल्हा…

UP : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने...

रांची के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद, आदेश जारी…

Ranchi : मोहर्रम के मौके पर 27 जून (शनिवार)...