Kohramlive : नीति शास्त्र (Chanakya Niti) में आचार्य चाणक्य कामयाबी के लिये कई मूल मंत्र दे गये हैं, जिसे जिंदगी में अपना कर कामयाबी हासिल की जा सकती है। मसलन…
हालात बदलने की कोशिश करें ( Chanakya Niti )
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि कभी भी हालातो से समझौता न करें। अपने हालात बदलने की कोशिश करें, तभी जीवन में कामयाबी कदम चुमेगी।
समय ना करें बर्बाद
चाणक्य का कहना है कि बीते हुये समय को सोच कर पछतावा नहीं करें, क्योंकि इससे समय बर्बाद होगा। पिछली गलतियों से सीख लेकर भविष्य के लिये योजनाएं बनायें और कामयाबी के लिए लगातार कोशिश करें।
समान विचारधारा वाले लोगों से करें दोस्ती
आचार्य चाणक्य कहते हैं की मित्रता हमेशा समान विचारधारा वाले लोगों से करनी चाहिये। गलत सोच वालों की संगति बिगाड़ सकती है।
दूसरों की गलतियों से सीखिये
नीति शास्त्र में बताया गया है कि समझदार व्यक्ति हमेशा दूसरों की गलतियों से सीख लेता है, वहीं जीवन में कामयाब होने के लिए कोशिश करते रहता है।
शिक्षा को बनाये अपना दोस्त
नीति शास्त्र में बताया गया है कि हमेशा शिक्षा को अपना दोस्त बनाये, क्योंकि शिक्षा से अच्छा मित्र कोई नहीं होता। नये साल में यह संकल्प लेना चाहिये कि सदा कुछ नया पढ़ते और सीखते रहना है, तब जीवन में सफल हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM












