Ranchi : राजधानी रांची के मेन रोड में श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के प्रांगण में स्व. तिलक राज अजमानी की स्मृति में बने वातानुकूलित सभागार एवं हॉल का शिलान्यास किया गया। यह शिलान्यास अयोध्या से आये श्री राम जन्मभूमि तीर्थ अयोध्या के महासचिव चंपत राय ने किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह हॉल रांची के लिए बहुउपयोगी होगा। चंपत राय ने कहा कि वर्षो की तपस्या और लाखों कारसेवकों के बलिदान के बाद बड़े सौभाग्य की बात है कि लोगों ने राम मंदिर बनते देखा। आने वाले वर्षो में राम मंदिर परिसर के ऊपर तल्ले में राम दरबार के साछ छह अन्य मंदिरों का निर्माण किया जायेगा। रामनवमी में अयोध्या में विराजमान श्री रामलला की मूर्ति पर भगवान भास्कर के किरणों से राजतिलक होगा। मंदिर प्रांगण में चंपत राय महंत महामंदेश्वर श्री सूर्य नारायण त्यागी से मिले।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये श्री महावीर मंडल रांची महानगर के अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने कहा कि यह हॉल धार्मिक, सामाजिक संगठन की बैठक एवं कार्यक्रमों के लिये उपयोग में लाया जायेगा। वहीं शादी-ब्याह में भी दिया जा सकता है। जरूरतमंदों को यह निशुल्क दिया जायेगा। कुणाल अजमानी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। मंच का संचालन रोहित शारदा एवं मुकेश काबरा ने किया। वहीं, धन्यवाद ज्ञापन रविंदर वर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुरुद्वारा के ग्रंथी विक्रमजीत सिंह, रांची के विधायक सीपी सिंह, झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी, मारवाड़ी समाज के पवन पोद्दार, महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष अशोक पुरोहित, महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू, श्री महावीर मंडल रांची महानगर के संरक्षक अजय बथवाल, महासचिव मुनचुन राय, श्यामानंद पांडे, नवजोत अलांग, बादल सिंह, रोहित पांडे, राहुल सिन्हा चंकी, रवि प्रकाश टुना, देवेश अजमानी, शंभू प्रसाद, महेश सोनी, ललित चौधरी,अमित चौधरी, अमरनाथ सरकार, बजरंग वर्मा, राजेश्वर राजन राजेश्वर राजन, संतोष सिंह, सतीश सिन्हा, अमित गुप्ता, राज श्रीवास्तव, कृष्णा मिश्रा, निलेश कुमार, धीरज कुमार, पवन गुप्ता, सर्वेश कुमार, कौशल साहू एवं आनंद चौरसिया सहित अन्य धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के प्रमुख मौजूद थे।














