Ranchi : झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन के सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट के बाद से ही बड़े जोर से यह अटकलें लगाई जा रही है कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। पोस्ट में चंपई सोरेन ने कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में कड़वे अपमान का अनुभव किया है। पूर्व CM चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की चर्चा के बीच भाजपा के दिग्गज नेता बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से कहा कि चंपई एक मंझे हुये राजनेता हैं और वे अपना रास्ता खुद तय करेंगे। वैसे अबतक इस संबंध में उनकी कोई बातचीत नहीं हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चंपई सोरेन एक अनुभवी राजनेता हैं, वहीं अलग झारखंड आंदोलन का हिस्सा रहे हैं। जिस तरह उन्हें CM पद से हटाया गया है, इससे वह आहत हैं और अपमानित महसूस कर रहे हैं। अगर चंपई सोरेन जैसे वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ेंगे तो इसका असर पार्टी पर पड़ेगा। CM हेमंत सोरेन के आरोप के जवाब में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन कह रहे हैं कि उनके विधायक बिकाऊ हैं, अगर आप सभी विधायकों को बिकाऊ कहेंगे तो कौन बचेगा?
इसे भी पढ़ें :अचानक, ढोल-नगाड़ों के साथ CM हाउस पहुंच गये… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :लालची नाते-रिश्तेदारों पर लगे गंभीर इल्जाम, हो गया बड़ा कांड…
इसे भी पढ़ें :देश भर के डॉक्टरों में गुस्सा, केंद्र ने जारी किया यह आदेश
इसे भी पढ़ें :चुनाव की तारीख का ऐलान, कब-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :एयरपोर्ट पहुंच CM ने दी श्रद्धांजलि…
इसे भी पढ़ें :गवर्नर ने पूर्व PM को किया याद, ‘X’ पर लिखा यह पोस्ट…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बहुत जोरदार बारिश, कहां-कहां… जानें









