spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

चैत्र नवरात्र आज से शुरू, शुभ मुहूर्त और लाभ बेला… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : चैत्र नवरात्र आज से शुरू हो गये है। दुर्गा शक्ति पीठों पर पूजा की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस बार पूरे नौ दिन के नवरात्र हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शास्त्रों में पूरे नवरात्र साधक के लिये विशेष, लाभकारी माने जाते हैं। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा नाव पर सवार होकर आयेगी। नौवें दिन यानी 30 मार्च को भगवान राम का जन्मोत्सव रामनवमी मनाया जायेगा। माता रानी के मंदिरों को फूलों और झालरों से सजाया गया है। मां का दरबार सजधज कर तैयार है। घरों और मंदिरों में पूरी साफ-सफाई और सजावट कर ली गई है। बाजारों में पूजन सामग्री की दुकानें सज गई है। कई जगहों पर इस साल भजन कीर्तन की भी तैयारी की जा रही है। मशहूर देवी मंदिरों में नवरात्र के चलते धार्मिक अनुष्ठान किये जायेंगे।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

एक ज्योतिषाचार्य ने मीडिया को बताया कि शुभ और अमृत बेला सुबह 6 बजे से साढ़े 7 बजे तक एवं सुबह 9 बजे से साढ़े 10 बजे तक लाभ बेला एवं दिन के 12 बजे से डेढ़ बजे तक राहुकाल है। राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है। कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:25 से लेकर 9:25 तक है। शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य का उत्तम फल मिलता है। वहीं दोपहर 3:25 से शाम 6:25 तक चर और लाभ के दो अत्यंत अशुभ चौघड़िया मुहूर्त हैं जिनमें व्यक्ति अपने घर अथवा मंदिर में कलश की स्थापना कर सकता है।

कलश स्थापना का विधान 

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार कलश स्थापना करते समय सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना चाहिए। उसके बाद मिट्टी का कलश लेना चाहिए। आम की पत्ती, फूल-माला, सिक्का, जौ, अक्षत, मौली रक्षा सूत्र, गंगाजल, लाल कपड़े की चुनरी, सूखा नारियल और सुपारी की जरूरत कलश स्थापना के वक्त पड़ती है। मिट्टी के कलश पर कुमकुम या रोली से तिलक लगाना चाहिए। गाय के गोबर से कलश के चारों ओर गोधना चाहिए। इसके बाद रक्षा सूत्र बांध कर कलश में पवित्र जल डालें। उसके बाद उसमें अक्षत, दूर्वा, सिक्का, फूल, सुपारी आदि डालें और इस प्रकार चैत्र नवरात्र में कलश की स्थापना करें।

मां दुर्गा के नौ रूपों की होगी पूजा

22 मार्च : पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा और कलश स्थापना

23 मार्चः दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

24 मार्चः  तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा

25 मार्चः  चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा

26 मार्चः  पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा

27 मार्चः  छठा दिन मां कात्यायनी की पूजा

28 मार्चः  सातवां दिन मां कालरात्रि की पूजा

29 मार्चः  आठवां दिन महाष्चमी को मां महागौरी पूजा

30 मार्चः नौवें दिन महानवमी को मां सिद्धिदात्री की पूजा

10वें दिन नवरात्र व्रत का पारण किया जाएगा

इसे भी पढ़ें : दिल्ली के कई इलाकों में भूकंप के झटके… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : लोहरदगा-रांची मेन रोड पर दो जवान लड़कों की दर्द*नाक मौ*त…

इसे भी पढ़ें : रांची से अब इन 7 शहरों में जाना हुआ आसान, फ्लाइट सेवा शुरू…

इसे भी पढ़ें : पुलिस के जवान ने रेलवे ट्रैक पर लेट किया यह काम, देखें…

इसे भी पढ़ें : ऐतिहासिक तपोवन मंदिर बदलेगा रूप रंग, तैयार है एक्शन प्लान : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : पाकुड़ पॉलिना म*र्डर केस : बंगाल का ASI गिरफ्तार…

इसे भी पढ़ें : सरहुल और रामनवमी को ले क्या बोल गये हजारीबाग DC और SP… देखें

इसे भी पढ़ें : सरहुल और रामनवमी को ले क्या बोल गये हजारीबाग DC और SP… देखें

इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर के कारोबारियों में हड़कंप, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : रांची मौसम केंद्र ने जारी किया अलर्ट, अगले 3 घंटे…

इसे भी पढ़ें : शिक्षित राज्य से ही पूरी होगी विकसित राज्य की परिकल्पना : सीएम हेमंत सोरेन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...