spot_img

चैथी को मिला सेहत का तोहफा…

Date:

spot_img
spot_img

Chouparan(Krishna Paswan) : ढोल-नगाड़ों की थाप, फूलों की बरसात और उम्मीदों से भरी निगाहें, चैथी गांव का माहौल उस वक्त जश्न में बदल गया, जब बरही विधायक मनोज कुमार यादव गांव पहुंचे। मौका था स्वास्थ्य उपकेंद्र के विधिवत शिलान्यास का।गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। शिलान्यास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुये विधायक मनोज यादव ने कहा, चैथी में स्वास्थ्य उपकेंद्र बनने से लोगों को अब छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिये भटकना नहीं पड़ेगा। बेहतर चिकित्सा सुविधा गांव के पास ही मिलेगी।  उन्होंने दो टूक कहा कि जनता से किया गया विकास का हर वादा चरणबद्ध तरीके से पूरा कर रहा हूं। ग्रामीणों की मांगों पर विधायक ने भरोसा दिलाया कि तालाबों का गहरीकरण, मंदिर से जुड़ी समस्याओं का समाधान और सड़क निर्माण उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार का सहयोग मिलते ही चैथी मोड़ से चैथी गांव तक मुख्य सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जायेगा। स्वास्थ्य उपकेंद्र की सौगात मिलने पर ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह योजना गांव के लिये मील का पत्थर साबित होगी।

कार्यक्रम में प्रमुख पूर्णिमा देवी, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, भाजपा नेता रामस्वरूप पासवान, मंडल अध्यक्ष रेवाशंकर साव, मुखिया सुनीता देवी, मंजू देवी, पंचायत समिति सदस्य जनार्दन पासवान, भाजपा नेता रिशु बर्णवाल, आदित्य चौरसिया, सतेंद्र सिंह, ग्राम अध्यक्ष सुदर्शन सिंह, उपाध्यक्ष महाबीर साव, सचिव बबलू साव, सतीश पांडेय, बोधि रविदास, अश्विनी सिंह, रूपलाल रविदास, बसंत चौरसिया, केतु दांगी, अशोक पासवान सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :

गढ़वा में बैंकों की सुस्ती पर DC का डंडा, बोले…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी योजनाओं की फाइलें भले मोटी...

ओरमांझी पहुंचते ही शिवभक्त संतोष का हुआ स्वागत… देखें वीडियो

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : कांधे पर कांवड़, पैरों में थकान...

नौकरी जाते ही उबले लोग, सैकड़ों की संख्या में सड़क पर उतरे… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के हटिया चौक पर बुधवार...

मां जेल में है तो क्या हुआ, बच्चे का बचपन कैद नहीं होगा… जानें कैसे

Ranchi : अपराध की दुनिया से किसी बच्चे का...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: