spot_img
spot_img
spot_img

गे लड़के को ड्रेस के चलते चिढ़ा रहा था CEO, वीडियो वायरल हुआ तो कंपनी ने किया बर्खास्त

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • समलैंगिक को परेशान करने का वीडियो वायरल हुआ तो धोना पड़ा सीईओ के पद  से हाथ

TRENDING : किसी वायरल वीडियो के कारण भी किसी को बड़े पद से हटना पड़ सकता है। अमेरिका में कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां एक गे कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये युवक प्रॉम पार्टी के लिए तैयार हो रहे थे। इन्हें चिढ़ाने के लिए एक शख्स पहुंच गया। टेलीमेडिसिन कंपनी विशयूवेल के सीईओ सैम जॉनसन इस वीडियो में डाल्टन स्टीवन्स नाम के समलैंगिक लड़के को परेशान करते हुए देखे जा सकते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सैम को अपनी जॉब से हाथ धोना पड़ा है।

इसे भी पढ़ें : जलती थी सहेलियां, करती थी टॉर्चर… सहन नहीं कर सकी थानेदार रूपा

अपनी राय अपने पास रखे

स्टीवन्स अपने बॉयफ्रेंड जेकब गिटमैन के साथ टेनेस शहर में हारपेथ होटल के बाहर तस्वीरें ले रहे थे।  इसके कुछ ही देर बाद सैम जॉनसन वहां पहुंचते हैं और स्टीवन्स को ड्रेस पहनने के चलते चिढ़ाने लगते हैं। स्टीवन्स ने पार्टी के लिए लाल रंग का गाउन पहना हुआ था। इस मामले में स्टीवन्स के बॉयफ्रेंड ने कहा कि मैंने इस व्यक्ति को उस समय कहा था कि वो अपनी राय अपने पास ही रखे।




इसे भी पढ़ें : भाई की मौत से तनाव में थी बहन, उठाया ऐसा कदम कि जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

कही बेवकूफ लगने की बात

एक बातचीत में स्टीवन्स ने कहा कि ये शख्स मेरे पास आकर ज्ञान देने लगा कि मुझे क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं पहनना चाहिए। वो मुझे कहने लगा कि मैं एक लड़का हूं और मुझे इस तरह के पहनावे से दूर रहना चाहिए। इसके अलावा वो मुझे चिढ़ा रहा था और कह रहा था कि मैं लड़का नहीं हूं और मैं बेवकूफ लग रहा हूं।

इसे भी पढ़ें : Today’s History, 05 May : जाने आज का इतिहास…

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सैम को किया बर्खास्त

वीडियो के वायरल होने के बाद विशयूवेल कंपनी ने एक ट्वीट किया और कहा कि इस कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सैम जॉनसन को बर्खास्त करने का फैसला किया है। कंपनी ने अपने ट्वीट में लिखा कि सैम जॉनसन का व्यवहार उनकी कंपनी के प्रोग्रेसिव मूल्यों के साथ मेल नहीं खाता है। ये कंपनी एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी को सपोर्ट करती है और वे किसी भी हालात में भद्दा व्यवहार बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।



सैम ने दी सफाई

इस मामले में सैम जॉनसन ने भी सफाई दी है।  सैम जॉनसन ने एक बातचीत में कहा कि वीडियो के आधार पर उन पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे बेबुनियाद हैं क्योंकि वे उस लड़के की ड्रेस को लेकर किसी तरह का कमेंट नहीं कर रहे थे बल्कि वहां मौजूद बच्चों के गैर-अनुशासित और आपत्तिजनक व्यवहार को लेकर बात कर रहे थे।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,