आज के इतिहास में हम आपको बताते हैं कि इस तारीख में दुनिया और भारत की कौन-कौन सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं।
1479: सिखों के तीसरे गुरु अमरदास का जन्म।
1818: महान विचारक, इतिहासकार और जाने माने जर्मन अर्थशास्त्री कार्ल मार्क्स का जन्म।
1821: चर्च के वर्चस्व को ढहाने और यूरोप को विज्ञान व बहुसंस्कृति की ओर मोड़ने वाले नेपोलियन का निधन।
1916: भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह का जन्म।
1961: अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री कमांडर ऐलन शेपर्ड अपने अंतरिक्ष यान से अटलांटिक महासागर में उतरे। उन्हें एक हेलिकॉप्टर ने पानी से बाहर निकाला और शेपर्ड ने अपनी इस यात्रा को ‘शानदार सैर’ करार दिया।
1980: लंदन में स्थित ईरानी दूतावास को कुछ हमलावरों के कब्जे से आजाद कराया गया। ब्रिटिश एसएएस कमांडो ने पांच हमलावर ईरानी बंदूकधारियों को मार डाला और एक को हिरासत में लेकर इस नाटक का अंत किया।
2005: ब्रिटेन में लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर ने तीसरी बार प्रधानमंत्री का पद संभाला।
2006: संगीत के जादूगर कहे जाने वाले संगीत निर्देशक नौशाद अली ने दुनिया को अलविदा कहा।
2009: पाकिस्तान की स्वात घाटी को तालिबान उग्रवादियों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को देखते हुए इलाके के हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।
2010: सर्वोच्च न्यायालय ने संदिग्ध अपराधियों पर किए जाने वाले नार्को अनैलेसिस, ब्रेन मैपिंग अथवा पॉलीग्राफ टेस्ट जैसी जांच को अस्वीकार कर दिया और इसे निजी स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन बताया।
2017: इसरो ने दक्षिण एशिया उपग्रह को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया।
5 मई को जन्मे व्यक्ति – 5 May Famous Birthdays
- सिखों के तीसरे गुरु अमरदास का जन्म 1479 में हुआ.
- प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक कार्ल मार्क्स का जन्म 1818 में हुआ.
- महान क्रांतिकारी त्रैलोक्यनाथ चक्रवर्ती का जन्म 1888 में हुआ.
- भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह 1916 में जन्म हुआ.
- भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक अब्दुल हमीद कैसर का जन्म 1929 में हुआ.
- राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तथा हिन्दी-गुजराती साहित्यकार आबिद सुरती का जन्म 1935 में हुआ.
- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर होशियार सिंह का जन्म 1937 में हुआ.
- हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोहर लाल खट्टर का जन्म 1954 में हुआ.
- भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़ समरेश जंग का जन्म 1970 में हुआ.
5 मई को हुए निधन – 5 May Famous Deaths
- फ़्राँसीसी सैन्य अधिकारी और राजनीतिक नेता नेपोलियन बोनापार्ट का निधन 1821 में हुआ था.
- गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक गोरख प्रसाद का निधन 1961 में हुआ.
- प्रसिद्ध फ़िल्मी संगीतकार नौशाद अली का निधन 2006 में हुआ.
- डिस्पोजल सीरिंज के आविष्कारक न्यूजीलैंड के कोलिन मार्डोक का निधन 2008 में हुआ.
- भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश लीला सेठ का निधन 2017 में हुआ.












