spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

BIT मेसरा की स्टूडेंट पल्लवी की मौत के पीछे का राज खोल गया पीयूष… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : BIT मेसरा की स्टूडेंट पल्लवी की मौत के संदेही गुनहगार पिय़ुष पांडे उर्फ पीयुष तिवारी पुलिस के सामने कई राज उगल गया। पल्लवी की मौत के पीछे छुपे सारे राज बेनकाब कर गया। उसने पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारी दे दी है। फिलहाल रांची पुलिस खामोश है। DSP स्तर के एक अधिकारी और टाटीसिल्वे के थानेदार पीयुष पांडे से पूछताछ कर रहे हैं। संभावना है कि कल तक रांची पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी। रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने इस कांड को काफी गंभीरता से लिया था। उन्होंने कांके के DSP नीरज कुमार की देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई थी। गठित टीम ने इस कांड में वांछित गुनहगार पियुष पांडे को धर दबोचा। उसे टेक्निकल सेल की मदद से धरा गया।

पल्लवी कांड की तफ्तीश में जुड़े एक पुलिस ऑफिसर ने नाम नहीं छापने की शर्त बताया कि BIT मेसरा MBA की स्टूडेंट पल्लवी और पीयुष का घर अगल-बगल में है। दोनों एक दूसरे को बीते करीब पांच साल से जान रहे थे। दोनों एक दूसरे के बेहद करीब थे। दोनों का मिलना-जुलना भी होता था। पुलिस ने बताया कि इन दोनों की करीबी रिश्ते को उनके घरवाले भी जानते थे। दोनों को शुरू में कई बार एक दूसरे से जुदा करने की कोशिश भी की गई थी। अचानक पीयुष और पल्लवी में कुछ-कुछ बात को लेकर तकरार भी होने लगी थी। पल्लवी उसे खटकने लगी थी। पल्लवी को लेकर उसका नजरिया भी बदल गया था। इसी बीच बीते 5 दिसम्बर को पल्लवी की डेड बॉडी रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के आरा गेट के पास रेलवे लाइन पर मिली। तब डेड बॉडी की पहचान नहीं हो पाई थी। दूसरे दिन मिली लाश की पहचान पल्लवी के रूप में की गई। पल्लवी के घरवाले पुलिस को कई क्लू दे गये। वहीं पियुष पांडे को उसकी मौत का गुनहगार भी करार दिया।

इस संबंध में टाटीसिल्वे थाना में FIR दर्ज किया गया। इस बात की जानकारी रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल को दी गई। उन्होंने इसे काफी गंभीरता से लिया। गठित स्पेशल टीम को फरार पिय़ुष पांडे का लोकेशन बनारस में मिला। इसके बाद रांची पुलिस की एक टीम को उसकी खोज में भेजा गया। बनारस से भागकर पीयुष आरा चला गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। वहीं रांची पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पियुष आरा में नहीं कहीं और पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : कंबल ओढ़ा शख्स निकला बड़का उग्रवादी, सुनें क्या बोले SP…

इसे भी पढ़ें : बच्चों को पढ़ने एवं उनके उच्चत्तर शिक्षा के लिए राज्य सरकार आर्थिक मदद कर रही है : CM

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...