spot_img
spot_img
spot_img

वीर कुंवर सिंह का भव्‍य स्‍मारक बनाएगी केंद्र सरकार : अमित शाह

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार वीर कुंवर सिंह का भव्य स्मारक बनायेगी। वह भोजपुर के जगदीशपुर के दुलौर मैदान में शनिवार को कुंवर सिंह विजयोत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के सभी सेनानियों का स्मारक बनेगा।

राजद के जंगलराज की दिलाई याद

अपने संबोधन के क्रम में राष्‍ट्रीय जनता दल पर निशाना साधते हुए कहा कि आज लालू प्रसाद का पोस्टर हटा राजद के लोग सोच रहे हैं कि बिहार के लोग लालू-राबड़ी के जंगलराज को भूल जाएंगे। यह संभव नहीं है। उन्होंने लोगों से पूछा कि आप जंगलराज को भूल सकते हो क्या। फिर कहा कि बिहार को बीमारू राज्य से विकसित राज्य की ओर नीतीश कुमार व सुशील मोदी की सरकार ने किया।

जगदीशपुर युगपुरुषों की घरती

अमित शाह ने कहा कि हेलीकॉप्टर से मैंने देखा कि यहां से पांच-पांच किमी तक लोगों के हाथ में तिरंगा है। उन्होंने जगदीशपुर की धरती को युगपुरुषों की धरती बताया। अमित शाह ने कहा कि मैं अनेक कार्यक्रम और रैलियों में गया हूं, लेकिन राष्ट्रभक्ति का भान आज जो यहां दिख रहा है, मैं आज देखकर सच्च में नि:शब्द हूं। ऐसा कार्यक्रम अपने जीवन में कभी नहीं देखा है।

इतिहास में कुंवर सिंह के साथ अन्‍याय हुआ

अमित शाह ने कहा कि इतिहास में बाबू कुंवर सिंह के साथ अन्याय हुआ। उनकी वीरता और योग्यता के अनुरूप इतिहासकारों ने इतिहास में उनको स्थान नहीं दिया। आज बिहार की जनता ने वीर कुंवर सिंह का नाम इतिहास में फिर से अमर करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 80 साल की उम्र के कुंवर सिंह जी ने इस क्षेत्र को अंग्रेज से मुक्ति दिलाई। आज लाखों-लाख लोग उनके लिए आएं हैं। मैं सबको नमन करता हूं। लाखों-लाख लोग आज बिना कारण के इस चिलचिलाती धूप में तिरंगा लेकर बाबू वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : बच्चों की सुरक्षा को लेकर रांची डीसी सख्त, DTO को दिये ये निर्देश…

इसे भी पढ़ें : BREAKING : रांची के 24 स्कूलों को DTO का नोटिस

इसे भी पढ़ें : जेठानी और भैंसुर को कुल्हाड़ी से काट डाला, देखें क्यों…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

जमीन के काम के बदले मांगे थे पैसे, फिर क्या हुआ… जानें

Bihar : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...