पाकुड़ : उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में चार किसानों सहित कुल आठ लोगों की निर्मम हत्या के विरोध में झामुमो ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च पाकुड़ के बिरसा चौक से अम्बेदकर चौक तक गई। झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। किसानों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। झामुमो किसानों के आंदोलन के साथ है। कैंडल मार्च में दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read More : कातिलाना हमले में घायल फोटो जर्नलिस्ट बैजनाथ का निधन
Read More : अचानक CRPF जवानों को होने लगी उल्टी और पेट दर्द, कैम्प में मचा हड़कंप
Read More : #Sex Racket : शादी कर लड़कियों को बना देता था कॉलगर्ल, कारनामे सुन पुलिस दंग












