कोहराम लाइव डेस्क : कई हफ्तों से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके खिलाफ विपक्ष ही नहीं, आम अवाम भी आवाज उठा रहा है। मोदी सरकार इसे लेकर चाहे जितने तर्क दे, पर इसकी सच्चाई वह भली-भांति जानती है। लोगों को सुविधा देने को लेकर सरकार में मंथन चल रहा था। इसी के परिणाम स्वरूप सरकार ने राहत देते हुए दोपहिया और कारों में E20 पेट्रोल के इस्तेमाल की इजाजत दे दी है। E20 का मतलब है- ऐसा पेट्रोल जिसमें 20 परसेंट एथनॉल मिला होगा। सड़क और परिवहन मंत्रालय की ओर से इस निर्णय का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : @Sex Racket : पम्मी आंटी के ठिकानों पर छापा, इस हालत में 10 लड़कियां और 4 लड़के पकड़ाए कि…
कम होगा पॉल्यूशन, खर्च भी घटेगा
मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि E20 एक ऐसा पेट्रोल है, जो वातावरण के लिए भी बहुत अच्छा है। इससे प्रदूषण कम होगा, क्योंकि इससे कार्बन मोनोऑक्साइड और हाइड्रोकार्बन सामान्य पेट्रोल के मुकाबले बहुत कम निकलता है। खर्च भी घटेगा। कार और बाइक निर्माताओं को यह बताना होगा कि कौन सा वाहन E20 के लिए उपयुक्त है, इसके लिए वाहन में एक स्टीकर भी लगाना होगा।
इसे भी पढ़ें : नसबंदी के 2 साल बाद गर्भवती हुई चार बच्चों की मां, स्वास्थ्य विभाग पर ठोका इतने का हर्जाना…
1200 करोड़ रुपये की होगी जरूरत
सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, 2025 तक 20 परसेंट एथनॉल ब्लेंडिंग के लिए 1200 करोड़ रुपये की जरूरत होगी। 700 करोड़ लीटर एथनॉल बनाने में शुगर इंडस्ट्री को 60 लाख टन सरप्लस चीनी का इस्तेमाल करना होगा, जबकि 500 करोड़ लीटर एथनॉल दूसरी फसलों से बनेगा।
इसे भी पढ़ें : बेटे की लाश लेकर परिजन पहुंचे कोतवाली थाना, किया हंगामा






