kohramlive desk : पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ‘राष्ट्र के नाम संदेश’ में घोषणा कि अब वैक्सीनेशन का पूरा जिम्मा केंद्र सरकार के पास ही होगा। केंद्र सरकार ने 21 जून यानि योग दिवस के दिन से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को मुफ्त में वैक्सीन देने का ऐलान कर दिया है। इसके ठीक एक दिन बाद केंद्र सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों में दिये जाने वाले वैक्सीन का मैक्सिमम रेट तय कर दिया। यानी प्राइवेट अस्पताल अब सरकार की तरफ से तय किये रेट से ज्यादा पैसा नहीं वसूल सकेंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिए हैं बताया कि प्राइवेट अस्पताल कोविशील्ड वैक्सीन के लिए 780 रुपये, कोवैक्सीन के लिए 1,410 और स्पूतनिक वी के लिए ज्यादा से ज्यादा 1,145 रुपये वसूल कर सकते हैं।

Union Health Ministry caps charges for administration of Covishield at Rs 780, Covaxin at Rs 1,410, and Sputnik V at Rs 1,145 in private hospitals, based on the prices currently declared by vaccine manufacturers.
— ANI (@ANI) June 8, 2021
वैक्सीन के रेट निर्धारित करने के साथ हर रोज इसकी निगरानी भी की जाएगी। केंद्र सरकार की तरफ से जारी कीमत से ज्यादा रेट वसूलने पर प्राइवेट कोविड वैक्सीनेशन सेंटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। केंद्र ने राज्यों से कहा है कि 150 रुपये सर्विस चार्ज से ज्यादा प्राइवेट अस्पताल न लें। इनकी निगरानी राज्य सरकारों को करनी है।












