GARHWA (NITAYANAND DUBEY): झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में शुक्रवार को ओबीसी के लिए 27% आरक्षण, स्थानीय के लिए 1932 का खतियान बिल पारित होने पर पूरे राज्य सहित गढ़वा में भी उल्लास का माहौल है। सरकार के इस फैसले की खुशी में झामुमो एवं मूल वासियों ने जश्न मनाया। गढ़वा जिला झामुमो के नेतृत्व में जिला मुख्यालय से रैली निकाली गई। झामुमो कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। खूब अबीर-गुलाल उड़ाए एवं मिठाइयां बांटी। टाउन हॉल के मैदान से रंका मोड़ तक जुलूस निकाला गई। रंका मोड़ पर ही लगे बड़े टीवी में विधानसभा की कार्रवाई भी कार्यकर्ता देख रहे थे।
नेताओं ने कहा, झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन
मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजलि गुप्ता आदि नेताओं ने कहा कि झारखंड के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और बेहद खुशी का दिन है। झारखंड के आदिवासी, मूलवासी, दलित और पिछड़े वर्ग तथा इस राज्य के मूलनिवासियों के वर्षों पुराने सपने को हेमंत सोरेन सरकार ने साकार कर दिया है। झारखंड वासियों के लिए यह अपार हर्ष का विषय है कि झारखंड स्थानीयता विधेयक और आरक्षण (संशोधन) विधेयक झारखण्ड विधानसभा से पारित हो गया है। हेमंत सरकार के ऐतिहासिक फैसलों और जनकल्याणकारी कार्यों ने भाजपा, आजसू समेत तमाम विपक्षी दलों को पूरी तरह मुद्दाविहीन कर दिया है। इससे हताश होकर भाजपा और केंद्र सरकार देश की संवैधानिक संस्थाओं, केन्द्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर हेमंत सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू, जितेंद्र सिन्हा, चंदन पासवान, संजय चौधरी, अनिता दत्त, नवीन तिवारी, आशुतोष पांडेय, फुजैल अहमद, अरविंद यादव, आशीष गुप्ता, श्रवण कमलापुरी, दिलीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें :शादी से पहले अपने ‘पुरानों’ से मिलने गई होने वाली दुल्हन, ताकि…
इसे भी पढ़ें :BPSC ने Release किया इस Exam का एडमिट कार्ड… ऐसे करें डाउनलोड
इसे भी पढ़ें :Bigg Boss 16 में होगी Sunny Leone की एंट्री…
इसे भी पढ़ें :वर्दी पर लगा एक और कलंक का टीका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :हिचकोला खाते ही बीवी को मिली भयानक मौ*त
इसे भी पढ़ें :OYO HOTEL में तहलका… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :पुलिस मुखबिर करार देकर पूरे परिवार को बेदम मारा, फिर क्या हुआ देखें
इसे भी पढ़ें :इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और ASI स्तर के कई पुलिसकर्मी इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट








