spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड विधानसभा में जश्न, CM बोल गये यह बातें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राज्य का सबसे बड़ा पंचायत विधानसभा होता है। यहां सिर्फ आमजन ही नहीं बल्कि इस राज्य के जल, जंगल और जमीन के लिए भी महापंचायत लगती है। यहां से नीतियां बनती है। आम लोगों के साथ-साथ जीव जंतुओं के लिए भी विचार विमर्श होता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी महत्ता क्या है। इस महापंचायत में विधायकों की अहम भूमिका होती है। हजारों लाखों लोग आशा और उम्मीद के साथ अपना जनप्रतिनिधि भेजते हैं। हर हाल में लोकतंत्र की इस महापंचायत को टूटने और नुकसान से बचाना होगा। इसकी जड़ों को और मजबूत करते हुए बाबा भीमराव अंबेडकर के संविधान, जिसको लेकर हम यहां तक आए हैं, उसको और आगे लेकर जाना है। उक्त बातें CM हेमंत सोरेन ने कही। मौका था झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित झारखंड विधानसभा की 23वीं वर्षगांठ समारोह का। CM ने कहा सही तरीके से महापंचायत में पंचायती हो, इसके लिए पक्ष और विपक्ष की दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

हम सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है

CM ने कहा कि देश की आजादी के 75वें वर्ष और झारखंड अलग राज्य के 23वें वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं। ऐसे में अगर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय के लोकतंत्र को देखें तो इसमें बहुत बदलाव हुए हैं। इस क्रम में हमने क्या खोया, क्या पाया। यह भी देखना होगा।

इनको मिला सम्मान

विधानसभा के उत्कृष्ट कर्मियों, देश की सीमा पर एवं नक्सल अभियान में शहीद हुए तथा शांतिकाल में वीरता पदक प्राप्त झारखंड राज्य के बहादुर पुलिस कर्मियों एवं सैनिकों, झारखंड राज्य के खिलाड़ियों, झारखंड राज्य के 10वीं एवं 12वीं एवं अन्य शैक्षणिक संस्थान के टॉपर छात्र/छात्राओं, सामाजिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान देने वाले राष्ट्रपति पदक से सम्मानित व्यक्तियों एवं मिशन चन्द्रयान-3 में सम्मिलित झारखंड राज्य के वैज्ञानिकों को राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री ने शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर त्रैमासिक पत्रिका उड़ान एवं अन्य पुस्तक का विमोचन भी हुआ।

ये रहे मौजूद 

मौके पर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बादल पत्रलेख, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित सभी विधायकगण, पूर्व विधायकगण सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें :फोन पर बातें कर रिझाना पूरे परिवार के लिये बना काल…

इसे भी पढ़ें :हाईकोर्ट में नौकरी…

इसे भी पढ़ें :प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में चोरी, ऐसे घुसे चोर…

इसे भी पढ़ें :रामगढ़ में बेकाबू टेलर ने मचाया कोहराम…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...