Kohramlive Desk : भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के अनुसार, कोई भी App developer अगर गूगल प्लेस्टोर पर अपने App को बेचना चाहता है या फिर App/Mobile Game के सहारे पैसा कमाना चाहता है तो उसे Google का payment सिस्टम use करना पड़ता है। CCI के मुताबिक यह भारतीय प्रतिस्पर्धा कानून का उल्लंघन है। गूगल पर इस कारण CCI ने 936.44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। गूगल को आदेश दिया है कि गूगल प्ले स्टोर पर App developers को थर्ड पार्टी पेमेंट सिस्टम और UPI के तहत पैसा कमाने की सुविधा दे। यह आदेश दिया गया है कि गूगल किसी भी APP DEVELOPER को उसका ही PAYEMENT SYSTEM प्रयोग करने के लिए बाध्य नहीं कर सकता है।
पहले भी लगाया जा चुका है जुर्माना
जान लें कि बीते 20 अक्टूबर को CCI ने गूगल पर 1337 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। एंड्राइड फ़ोन में गूगल द्वारा अपनी app का वर्चस्व बनाए रखने के लिए अपने apps को pre intall के तौर पर देने और यूजर को डिलीट तक ना करने देने की वजह से CCI ने उस समय लगाया था जुर्माना।
गूगल ने जो कहा था..
सीसीआई ने कार्रवाई के बाद अपने आदेश में गूगल को अनुचित कारोबारी गतिविधियां बंद करने के निर्देश दिए थे। कामकाज के तरीकों में बदलाव करने को भी कहा था। इसके बाद गूगल ने सफाई देते हुए कहा था कि यह भारतीय ग्राहकों के लिए बड़ा झटका है। हम प्रतिस्पर्धा-विरोधी प्रथाओं के लिए 1,338 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने वाले भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के आदेश की समीक्षा करेंगे।
इसे भी पढ़ें :सूना हो गया परदेसिया का आंचल… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :एक्शन में CM हेमंत सोरेन, भ्रष्टाचार के 29 आरोपियों पर FIR का आदेश
इसे भी पढ़ें :बीवी को छेड़ा तो लगा दिया ठिकाना… देखें
इसे भी पढ़ें :इस हाल में मिले नुनू बाबू और रूपम…देखें
इसे भी पढ़ें :खत्म हुआ साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें कहां कब दिखा
इसे भी पढ़ें :सदियों के संताप के बाद दुल्हन की तरह सजी राम नगरी, देखें भव्य तस्वीरें
इसे भी पढ़ें :ऋषि सुनक होंगे ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री








