spot_img

कांग्रेस MP कार्ति चिदंबरम के चेन्नई वाले आवास पर CBI का छापा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : सेंट्रल ब्‍यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन यानी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने चीनी वीजा मामले में शनिवार को कांग्रेस MP कार्ति चिदंबरम के चेन्नई स्थित रेसिडेंस की तलाशी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद 17 मई को तलाशी के दौरान कार्ति चिदंबरम के घर के एक हिस्से को सील कर दिया गया था, क्योंकि उस हिस्से की चाबियां उपलब्ध नहीं थीं। उन्होंने बताया कि यह बताया गया था कि चाबियां उनकी पत्नी के पास है, जो तलाशी के समय विदेश में थीं। उन्होंने बताया कि एजेंसी को चाबियां मिलने के बाद शनिवार को उस हिस्से में तलाशी फिर से शुरू की गई।

17 मई के तलाशी अभियान का हिस्सा

एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को की गई तलाशी को 17 मई को हुई तलाशी अभियान का हिस्सा माना जाएगा। कार्ति ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है। सीबीआई ने उनके और अन्य के खिलाफ वेदांता समूह की कंपनी ‘तलवंडी साबो पावर लिमिटेड’ (टीएसपीएल) के एक शीर्ष अधिकारी द्वारा उन्हें और उनके करीबी सहयोगी एस भास्कर रमन को 50 लाख रुपये की रिश्वत देने के आरोप में 14 मई को प्राथमिकी दर्ज की थी।

इसे भी पढ़ें : पिस्टल वाली मंगेतर हिला डाली पुलिस का दिमाग… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : पवित्र अमरनाथ गुफा में फटा बादल, आफत बन बरसी बारिश… देखें वीडियो

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...