spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

CBI ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, लालू, तेजस्वी और राबड़ी के नाम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : नौकरी के बदले जमीन संबंधित कथित घोटाले में CBI ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। दाखिल चार्जशीट में पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार के पूर्व CM राबड़ी देवी एवं बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव सहित कई फर्मो और कुछ अन्य लोगों के नामों का जिक्र है। CBI ने अपने विशेष लोक अभियोजक एडवोकेट डीपी सिंह के माध्यम से अदालत को सूचित किया है कि मामले में एक नया आरोप पत्र दायर किया गया है। एक आरोप पत्र पहले ही दायर किया जा चुका है, क्योंकि कथित कृत्य एक अलग तरीके से किया गया है। अदालत को यह भी सूचित किया गया कि लालू और तीन अन्य के खिलाफ धाराओं पर मंजूरी का इंतजार है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह कथित घोटाला उस समय हुआ जब लालू प्रसाद यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे। इल्जाम है कि 2004-09 की अवधि के बीच भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में समूह ‘डी’ पदों पर कई व्यक्तियों को बहाल किया गया था। इसके बदले नौकरी पाने वालों ने अपनी जमीन हस्तांतरित की थी। वहीं इस मामले में लाभार्थी कंपनी ‘एके इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड’ को भी जमीन हस्तांतरित की गई थी। गौरतलब है कि नौकरी के बदले कथित जमीन घोटाला मामले में CBI राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी से पूछताछ कर चुकी है। वहीं ED के अधिकारियों ने भी राजद सुप्रीमो के परिवार से कुछ अन्य मसलों पर पूछताछ की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में ग्रामीणों को काहे आया गुस्सा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : घर से निकली DSP की बेटी की मिली डे’ड बॉडी…

इसे भी पढ़ें :मुखिया बनते ही मन बदला, पुलिस ने भेजा जेल…

इसे भी पढ़ें :आसमान में आज रात धरतीवासियों को दिखेगा अद्भुत नजारा, देखें क्या

इसे भी पढ़ें : गूगल मैप ने दिखाये दो रास्ते, पकड़ ली मौ’त की राह…

इसे भी पढ़ें : कल से सावन शुरू, सजधज के तैयार बाबानगरी में कांवरियों का आना शुरू…

इसे भी पढ़ें : जरमुंडी को मिला नया SDPO, ACB से गए DSP…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...