बैग से आती ‘टिक-टिक’ सुनाकर मचाई दहशत, फिर…

Date:

spot_img
spot_img

Janshedpur : जमशेदपुर के डिमना चौक का एक मोबाइल शोरूम सोमवार को अचानक खौफ के साये में आ गया। रोज की तरह ग्राहक मोबाइल खरीदने पहुंचे थे, तभी मंकी कैप से चेहरा ढके एक युवक ने हाथ में चाकू लहराते हुये शोरूम में एंट्री ली। इसके बाद जो हुआ, उसने कुछ देर के लिये वहां मौजूद हर शख्स की सांसें थाम दीं। युवक के बैग से लगातार टिक-टिक की आवाज आ रही थी, जो किसी बम के टाइमर जैसी लग रही थी। उसने लोगों को धमकाते हुये दावा किया कि बैग में बम लगा है और जरा सी चालाकी की तो पूरे शोरूम को उड़ा देगा। मोबाइल शोरूम के मालिक नीतेश मित्तल ने मीडिया को बताया कि युवक अचानक दुकान में घुसा और चाकू लहराने लगा। बैग से आती रहस्यमयी आवाज ने डर और बढ़ा दिया। आरोपी ने वहां मौजूद लोगों से सामान सौंपने की मांग की और धमकी दी कि विरोध करने पर अंजाम बेहद खतरनाक होगा। उसने कुछ ग्राहकों को चाकू की नोक पर दुकान से बाहर भी निकाल दिया। इसी दौरान उसने एक युवक से रुपये मांगे। डर के कारण उसे करीब 3 हजार रुपये भी दे दिये गये।

एक पल की चूक और बदमाश पर टूट पड़े लोग

लेकिन कहानी का रुख उस वक्त बदल गया, जब रुपये मिलने के बाद आरोपी का ध्यान कुछ पल के लिये भटका। शोरूम में मौजूद कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई और पीछे से आरोपी को दबोच लिया। हाथापाई के दौरान उसके हाथ से चाकू छीन लिया गया और उसे जमीन पर गिराकर काबू में कर लिया गया। इस साहसिक कदम से एक बड़ा खतरा टल गया। आरोपी के काबू में आने के बाद जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो सबसे बड़ा राज सामने आया। जिस आवाज ने पूरे शोरूम में बम का खौफ पैदा कर दिया था, उसके पीछे कोई विस्फोटक नहीं, बल्कि एक ब्लूटूथ स्पीकर था। आरोपी ने स्पीकर को मोबाइल से कनेक्ट कर रखा था और उसमें बम के टाइमर जैसी आवाज चला रहा था, ताकि लोगों के बीच डर पैदा किया जा सके। घटना की सूचना मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके पास से चाकू, मंकी कैप और स्पीकर लगा बैग जब्त किया है। पकड़े गये युवक की पहचान उमंग कुमार वत्स के रूप में हुई है। वह खुद को देवघर का निवासी बता रहा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें :

रांची के हॉस्टल में इंटर्न युवती से दु’ष्कर्म का इल्जाम, जांच में जुटी पुलिस…

Ranchi : राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित...

दुनिया का सबसे महंगा है ये मसाला…

Kohramlive : दुनिया में मसालों की कोई कमी नहीं...

शाश्वत इंस्टीट्यूट में गूंजा ‘ऑल इज वेल’… देखें वीडियो

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षक बनना सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि...

छात्राओं के चेंजिंग रूम-बाथरूम में मिले गुप्त कैमरे, ट्रेनर गिरफ्तार…

Ranchi : राजधानी रांची में छात्राओं की सुरक्षा और...

झारखंड में डॉक्टरों का ‘काला बिल्ला’ आंदोलन…

Ranchi : झारखंड में सरकारी डॉक्टरों की नाराजगी अब...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: