Palamu : पलामू में ACB की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। मनरेगा कूप निर्माण योजना में घूस लेने के इल्जाम में रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर योजना की एंट्री कराने के नाम पर लाभुक से ₹7,000 की रिश्वत मांगने का इल्जाम है। मामला नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के सरईडीह गांव का है। लाभुक राजन कुमार यादव को मनरेगा के तहत कूप निर्माण कराना था। इल्जाम है कि रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार लगातार योजना की एंट्री रोककर पैसे की मांग कर रहा था। परेशान होकर राजन यादव ने पूरे मामले की शिकायत पलामू प्रमंडलीय ACB से की। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप टीम गठित कर शुक्रवार को जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही रोजगार सेवक ने घूस की रकम ली, टीम ने उसे नौडीहा बाजार से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की तलाशी और मेडिकल जांच कराई गई, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
राजधानी रांची में ये है ‘रोग हांड़ी फेंका’ टोटका… देखें वीडियो
Ranchi(Akhilesh Kumar) : अगर आप किसी गांव की सड़क...
राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…
Kohramlive : रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...
दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…
Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...
रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…
Ranchi : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...
इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें
Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...














