पड़ोसी को प्रेम जाल में फंसाया और पति के खिलाफ रच डाली ये खौफनाक साजिश

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नोएडा : पुलिस ने एक ऐसे हत्याकांड का खुलासा किया है, जिसे हर कोई आत्महत्या मान रहा था। पुलिस जब मामले की जांच करने पहुंची थी तब मृतक पंखे से लटक रहा था। पुलिस ने मामले की गहराई से छानबीन शुरू की तो उसे कुछ क्‍लू हाथ लगे। छोटे से क्‍लू के आधार पर पुलिस ने जब जांच को आगे बढ़ाया तो आत्महत्या की घटना हत्या में तब्दील हो गई। और हत्या कराने वाला कोई और नहीं मृतक की पत्नी ही निकली। घटना नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौला गांव की है।

इसे भी पढ़ें :Jamshedpur के #XLRI मैनेजमेंट में #CoronaBlast, एक साथ 46 स्‍टूडेंट्स मिले कोरोना +ve

जानकारी के अनुसार मृतक अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। जिससे परेशान होकर पत्नी ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली। उसने पहले अपने पड़ोसी को अपने प्रेम जाल में फंसाया। जब वह पूरी तरह से महिला के प्रेम जाल में फंस गया तो महिला ने पति की हत्या करने को कहा। जिसके लिए युवक तैयार नहीं हुआ। इसके बाद महिला ने पैंतरा बदला और प्रेमी को रेप केस में जेल भिजवाने की धमकी दे डाली। जेल की धमकी से युवक डर गया और हत्या को तैयार हो गया। मौका पाकर आरोपी अंकित ने गला दबाकर मुकेश की हत्या कर दी और शव को पंखे से लटका दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मुकेश का शव पंखे से लटक रहा है। उस दौरान हर कोई इसे आत्महत्या ही मान रहा था।

पुलिस को मृतक के भांजे ने बताया कि उसकी मामी के चाल-चलन कुछ ठीक नहीं है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे भी सपना पर शक हुआ, मगर भांजे की बात ने पुलिस के शक को यकीन में बदल दिया। पुलिस के जाते ही सपना अपना बोरिया बिस्तर बांधकर कहीं भागने की फिराक में थी। मगर इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने कड़ाई से उससे पूछताछ शुरू की तो उसने कई राज उगल दिए। उसने पूरी घटना पुलिस को बताई। कैसे उसने पति की प्रताड़ना से तंग आकर पड़ोसी को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसी के हाथों पति का कत्ल करवा दिया। पुलिस ने सपना और उसके प्रेमी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें :रिलायंस जियो के प्लांस के साथ फ्री में देखिए आईपीएल मैच

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड की तिजोरी मजबूत करने की तैयारी…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में वित्त...

CM हेमंत सोरेन ने लॉन्च किया ‘आदिनिवास ऐप’, बोले…

Ranchi : रांची के ऑड्रे हाउस में सोमवार को...

व्हाट्सऐप चैट ने खोला ‘लुटेरी दुल्हन’ का राज…

MP : ग्वालियर के एक युवक ने सपने देखे थे,...

गांव में डर की दस्तक, मौ’त के गड्ढों से गुजर रहे ग्रामीण… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड की चोरदाहा...