Crime

धनबाद में खौफनाक म’र्डर

धनबाद की रात एक बार फिर खून से सनी सुबह में बदल गई। सदर थाना क्षेत्र के रणधीर वर्मा चौक के पास खंडहरनुमा कृषि बाजार परिसर में 20 साल के रोहित सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुबह जब लोगों ने खून के धब्बे देखे तो शक गहराया। ऊपर पहुंचते ही मंजर ऐसा था कि हर कोई सिहर उठा, रोहित का शव पड़ा था, गला रेता हुआ।

रंगेहाथ धरा गईं अनुष्का कुमारी…

बिहार के नालंदा से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विजिलेंस इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो की टीम ने नगरनौसा प्रखंड की पंचायत राज पदाधिकारी (BPRO) अनुष्का कुमारी को ₹12 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। खपुरा गांव के अजय कुमार ने शिकायत की थी

पत्नी की शिकायत पर धराया, हाजत में मौ’त…

कोडरमा के जयनगर थाना से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां हाजत में बंद एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान परसाबाद के कटिया गांव निवासी विजय यादव के रूप में हुई है, जिसे पत्नी से मारपीट के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

साहिबगंज में करोड़ों का खेल हुआ बेनकाब…

साहिबगंज के मिर्जा चौकी थाना क्षेत्र के महादेवरण गांव में नकली कीटनाशक बनाने के गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ है। शंभु पंडित की पत्नी पुतुल देवी के घर से भारी मात्रा में नकली कीटनाशक, खाली डिब्बे और हजारों स्टिकर बरामद हुये।

महज 2 महीने पहले पोस्टिंग, अब रंगेहाथ धरा गये…

साहिबगंज के बरहरवा में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) नंदन कुमार को 40 हजार रुपये घूस लेते हुये दुमका ACB की टीम ने उनके ही कार्यालय में पकड़ लिया। डीलरों से हर महीने 5 हजार रुपये की अवैध वसूली की शिकायत सामने आई थी।