spot_img
spot_img

गोविंदा, शक्ति कपूर समेत नौ पर जमशेदपुर में केस… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : अधिक मुनाफे के सुनहरे सपने दिखाकर हजारों लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले मैक्सीजोन टच इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ आखिरकार कानून ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गाजियाबाद की इस कंपनी के करीब 3000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले को लेकर जमशेदपुर के साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।इस मामले में फिल्म अभिनेता गोविंदा, शक्ति कपूर, चंकी पांडेय, रजा मुराद, लोकगायक व नेता मनोज तिवारी, कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह, उनकी पत्नी प्रियंका सिंह और परसुडीह निवासी सूर्य नारायण पात्रो को आरोपी बनाया गया है। FIR दर्ज होते ही शहर में सनसनी फैल गई है।

बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती निवासी जसपाल सिंह और टेल्को कॉलोनी निवासी कुलदीप सिंह की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि उन्होंने 15 प्रतिशत मासिक ब्याज के झांसे में आकर कंपनी में करीब आठ लाख रुपये का निवेश किया था। शुरुआत में सब कुछ चमकदार था, दफ्तर चलता रहा, कार्यक्रम होते रहे, नामी कलाकार मंच पर दिखे, लेकिन जनवरी 2022 के बाद कंपनी ने ब्याज देना बंद कर दिया और कुछ ही समय में जमशेदपुर का काशीडीह स्थित कार्यालय बंद कर फरार हो गई। निवेशकों का कहना है कि कंपनी ने लोगों का विश्वास जीतने के लिए अपने कार्यक्रमों में बॉलीवुड सितारों को बुलाया, जिससे यह संदेश गया कि कंपनी भरोसेमंद है। इसी भरोसे में जमशेदपुर से ही 10 हजार से अधिक निवेशकों ने करीब 150 करोड़ रुपये निवेश कर दिये। पूरे झारखंड में निवेश की रकम करीब 600 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यहां याद दिला दें कि  वर्ष 2022 में भी इसी कंपनी और इससे जुड़े कलाकारों व अधिकारियों के खिलाफ साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। कंपनी के खिलाफ जमशेदपुर में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह फिलहाल रांची जेल में बंद हैं। दोनों को पुलिस ने धनबाद से गिरफ्तार किया था। निदेशक दंपति बिहार के वैशाली जिले के निवासी हैं। मामले की प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी जांच कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...