कोहराम लाइव डेस्क : दौलत जो चाहे, सो कराए। दौलत है तो कुछ भी खरीदना और बनाना मुमकिन है। दौलतमंदी की चाहत भी उसके अनुरूप होगी। शानदार बंगले और जरूरत से ज्यादा गाडियां शगल में शामिल हो जाएंगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं दुनिया के अमीर देशों में शामिल ब्रुनेई (Brunei) की। यहां लोगों के पास घरों से ज्यादा कारें हैं। मतलब एक घर पर कई कारें। एक रिपोर्ट के अनुसार, यहां प्रति हजार लोगों के बीच 700 कारें हैं।
Read More :बाइक से घर लौट रहा अधेड़ आया हाइवा की चपेट में, मौत
सुल्तान की तीन शादिया, 12 बच्चे
इंडोनेशिया के साथ समुद्र के बीच बसा यह देश आज भी राजतंत्र की जीती जागती मिसाल है। यहां आज भी सुल्तान का शासन है। यह एक मुस्लिम देश है। ब्रुनेई के सुल्तान का नाम हस्सानाल बोल्किया है। उन्होंने तीन शादियां की हैं और उनके 12 बच्चे हैं।
घरों की दीवरों पर पत्नी की तस्वीर
इस देश की एक सबसे अनोखी बात यह है कि यहां लोग अपने घरों की दीवारों पर पत्नी की तस्वीर लगाते हैं। सबसे खास बात यह है कि किसी-किसी घर में तो एक से ज्यादा पत्नियों की तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी। दीवारों पर यहां लोग अपने सुल्तान की तस्वीर लगाते हैं। इस देश में सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीना प्रतिबंधित है।
Read More :सलमान के बुलावे से 2 फीट के अजीम की चमकी किस्मत,शादी के लिए लगी…
सड़कों पर चलते समय कुछ भी खाना गलत
यहां के लोग सड़कों पर चलते समय कुछ भी खाने को गलत मानते हैं। यहां के लोग ज्यादा फास्ट फूड खाना पसंद नहीं करते। यहां मैकडॉनल्ड्स जैसे रेस्टोरेंट भी इक्का-दुक्का ही देखने को मिलते हैं।
तेल की कीमतें बहुत कम
इस देश में कारें अधिक होने का कारण यहां तेल की कीमतें बहुत कम होना हैं। लोगों को परिवहन कर नहीं देना पड़ता है। ब्रुनेई के सुल्तान को दुनिया के सबसे रईस राजाओं में माना जाता है। उनकी संपत्ति करीब 1363 अरब रुपये यानी लगभग एक लाख 36 हजार 300 करोड़ रुपये बताई जाती है।
Read More :पुरुलिया में PM मोदी ने ममता पर साधा जोरदार निशाना








