अधिवक्ता की गाढ़ी कमाई का बन्दर बांट कतई नहीं होने देंगे : निर्वाची पदाधिकारी
भागलपुर : शुक्रवार को जिला विधिज्ञ संघ भागलपुर के कार्यालय लेखा शाखा से चोरी छिपे देर शाम वकालतनामा, हाजिरी फॉर्म व शपथ पत्र की ठेले पर ठुलाई होने लगी। कार्यालय कर्मचारी दिलीप औऱ बानो पर इसमें शामिल होने का इल्जाम है। अधिवक्ता कपिलदेव कुमार ने जब उपरोक्त कागजातों के बारे में कर्मचारी से पूछा। एग्जाम है कि ऐसा पूछने पर अधिवक्ता अरुण सिंह तैश में आकर उलटी सीधी बातें करने लगे। बोला मेरा मन कहीं ले जायेंगे तुम कौन होते हो बोलने वाले? आरोप है कि अंजनी दूबे के आदेश पर वकालतनामा, हाजिरी फॉर्म व शपथ पत्र का बंडल उनके घर भेजा जा रहा था। संघ के कर्मचारी राहुल औऱ बिष्णु को कागज़ात घर पहुंचाने को बोला गया। इस वाक्ये पर वकीलों का आक्रोश बढ़ गया और देर तक हंगामा होता रहा। इल्जाम है कि कागजातों को ले जाने का विरोध करने पर अधिवक्ता अरुण सिंह द्वारा गाली गलौज की गई। बीच बचाव करने के लिए आसपास उपस्थित अधिवक्ता राजीव कुमार झा, अजीत सोनू,बिजय सिंह आदि आये औऱ अप्रत्याशित घटना को होने से बचाया। अंजनी कुमार दूबे ने कहा कि जो भी बोलना है मेरे घर पर आकर बोलो, यहां कोई बात नहीं करेंगे। उपरोक्त सारी घटना की सूचना दूरभाष पर निर्वाची पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह को तत्काल दी गयी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता की गाढ़ी कमाई का बन्दर बांट कतई नहीं होने देंगे। वकालतनामा, हाजिरी फॉर्म व शपथ पत्र की ठेले पर ठुलाई किसकी इजाजत से ? अंजनी दूबे बताएं कि लेखा शाखा के कागज़ात अपने घर क्यों मंगवाया इस पूरे मसले पर विधिसम्मत उचित कार्रवाई की जायेगी ।
इसे भी पढ़ें : पूर्व MLA की मौत पर सस्पेंस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Nora Fatehi ने दिखाया ऐसी जगह का तिल, फैन्स बोले- ‘नजर का टीका तो है बेहद खास’
इसे भी पढ़ें : Miss Universe 2021 हरनाज के साथ धोखाधड़ी, जानिये क्या है मामला
इसे भी पढ़ें : कैटरीना ने शेयर की प्री-वेडिंग फोटोशूट की खूबसूरत तस्वीरें, देखें












