Kohramlive : जैसी संभावना थी ठीक वैसा ही हुआ, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं। उन्होंने कहा कि “मैं पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देता हूं, पार्टी अपना अगला नेता चुन लेगी। कल रात मैंने लिबरल पार्टी के अध्यक्ष से इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए कहा है।” खबर है कि ऐसी नौबत पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष को लेकर आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी के भीतर असंतोष का मुख्य कारण जस्टिन ट्रूडो द्वारा लिये गये कुछ प्रमुख निर्णय है। इन फैसलों से लिबरल पार्टी के कई नेता और सदस्य नाखुश हैं, जो प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद कनाडा में प्रधानमंत्री पद के लिये चुनाव होंगे। वर्तमान में कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स में लिबरल पार्टी के पास 153 सीटें हैं। कंजर्वेटिव पार्टी के पास 120, एनडीपी के पास 25, और ब्लॉक क्यूबेकॉइस के पास 33 सीटें हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री पद की रेस में लिबरल पार्टी के कई नेता शामिल हो सकते हैं, लेकिन यह फैसला लिबरल पार्टी को ही करना होगा कि वे जस्टिन ट्रूडो के बाद किसे प्रधानमंत्री बनायेंगे।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा, “…मैं पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देता हूं, पार्टी अपना अगला नेता चुन लेगी… कल रात मैंने लिबरल पार्टी के अध्यक्ष से इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए कहा है…”
(सोर्स: CBC वाया रॉयटर्स) pic.twitter.com/qxxcAJmxcn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2025












