Khunti : जाली प्रमाण-पत्र के सहारे होमगार्ड में बहाल होने आये सरबिन कुमार और राजेश कुमार धरा गये। दोनों बिहार के लखीसराय के रहनेवाले हैं। इनके पास से फर्जी स्थानीय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मैट्रिक सर्टिफिकेट मिले हैं। यह दोनों खूंटी के बिरसा मुंडा स्टेडियम में चल रहे बहाली प्रक्रिया में भाग लेने आये थे। मुख्यालय DSP जयदीप लकड़ा ने दोनों से पूछताछ की है। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। दोनों को खूंटी थाने के हवाले कर दिया गया है। पिछले एक सप्ताह से चल रही बहाली प्रक्रिया गुरुवार को खत्म हो गई। 491 पद के लिये 6243 अभ्यर्थी शामिल हुये हैं।
इसे भी पढ़ें : Bihar News : लूट का विरोध करने पर मार दी गोली, बीच सड़क पर बवाल… देखें
इसे भी पढ़ें : बरियातू में सड़कों पर दिखा गुस्सा, गली-मोहल्ले तक के रास्ते किये बंद… देखें
इसे भी पढ़ें : 10 लाख रुपये लेकर चलने वाले इंजीनियर के घर रेड
इसे भी पढ़ें : हेल्थ विभाग में BPSC करेगा ड्रग इंस्पेक्टरों की बहाली, जानिए कब तक करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें : रेलवे दे रहा रामायण यात्रा का मौका, फ्री में मिलेंगे ये सभी सुविधाएं








