MP : एक अजीबोगरीबों मामला सामने आ रहा है। एक व्यक्ति की भैंस दूध नहीं दे रही है। इससे परेशान हो कर वह पुलिस थाने में गुहार लगाने लगा। अपनी भैंस को लेकर ही थाने पहुंच गया। यह घटना मध्यप्रदेश के भिंड जिले के नया गांव की है। जानकारी के अनुसार, नयागांव में रहने वाले बाबूलाल जाटव की भैंस कुछ दिनों से दूध नहीं दे रही है। इस बात से परेशान होकर बाबूलाल पुलिस से मदद लेने नया गांव थाने में पहुंच गया। पहले बाबूलाल ने अपनी समस्या को लेकर पुलिस को एक आवेदन दिया और उसके कुछ देर बाद अपनी भैंस लेकर ही थाने पर पहुंच गया और पुलिस से भैंस दुहाने में मदद मांगने लगा। वहीं इस मामले पर डीएसपी हेडक्वार्टर अरविंद शाह ने बताया कि बाबूलाल मानसिक रूप से विक्षिप्त नही था, लेकिन बहुत भोलाभाला था। उसने हाल ही में भैंस खरीदी थी लेकिन दूध ना देने पर गांव के किसी व्यक्ति ने टोटके के तौर पर पुलिस से मदद मांगने की सलाह दे दी। जिस वजह से वह आया था, उसे समझा बुझा कर वापस भेजा गया है।
इसे भी पढ़ें :BREAKING : नहीं रहीं BSP Supremo मायावती की…
इसे भी पढ़ें :मोरहाबादी में रोकी गई झारखंड के आंदोलनकारियों की पदयात्रा, हंगामा
इसे भी पढ़ें :खड़ी बस के अंदर फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश
इसे भी पढ़ें :आतंकियों का बड़ा हमला, कमांडिंग ऑफिसर उनकी पत्नी और बेटे समेत 7 मारे गए
इसे भी पढ़ें :बाप रे… चोरों ने ये क्या कर डाला…
इसे भी पढ़ें :कई बेटियों का रिश्ता तोड़ गया Sahara India, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में होगी बंपर बहाली, इस प्रकार करें आवेदन
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद










