spot_img
spot_img

‘पिशी’ कहकर ममता बनर्जी को पुकारा, फिर मचा तहलका…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : पश्चिम बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी के कोलकाता के कालीघाट स्थित उनके आवास के बाहर एक महिला की हरकत ने तहलका मचा दिया। तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी गुट का आरोप है कि महिला ने उन तक पहुंचने की कोशिश की और उसके पास से चाकू भी मिला। खबर है कि ममता बनर्जी दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने के लिये अपने घर से निकल रही थीं। इसी दौरान महिला उनकी ओर दौड़ी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, घटना शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि महिला ने ममता बनर्जी को ‘पिशी’ यानी बुआ कहकर संबोधित किया और उनकी ओर बढ़ने लगी। TMC नेताओं का दावा है कि महिला ने ममता बनर्जी की साड़ी खींची और उसके पास चाकू भी था। इसके बाद महिला सड़क पर लेट गई और गाली-गलौज करने लगी। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, घटना के पूरे क्रम और महिला की मंशा को लेकर पुलिस की जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी।

कार्यकर्ताओं ने दबोचा, कालीघाट पुलिस को सौंपा

आरोप है कि ममता बनर्जी के साथ मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने महिला को पकड़कर जमीन पर रोका। इसके बाद उसे कालीघाट पुलिस के हवाले कर दिया गया। TMC नेताओं का दावा है कि महिला ने खुद को ममता बनर्जी की भतीजी बताकर वहां मौजूद लोगों के बीच पहुंचने की कोशिश की थी। हालांकि, उसकी पहचान और ममता बनर्जी से किसी रिश्ते की पुष्टि नहीं हुई है। तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद डोला सेन ने दावा किया कि महिला नशे के प्रभाव में थी और उसके हाथ में चाकू था। उनके मुताबिक, महिला ने ममता बनर्जी की भतीजी होने का दावा करते हुये लोगों के बीच पहुंचने की कोशिश की। पुलिस महिला से पूछताछ में जुटी थी।

इसे भी पढ़ें :

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: