spot_img
spot_img
spot_img

Property खरीदना हुआ सस्ता, 28 अप्रैल से नये नियम लागू…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट सेक्टर को रफ्तार देने और आम लोगों को बड़ी राहत देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब अचल संपत्ति(Property) की रजिस्ट्री पर लगने वाला 0.60% उपकर (सेस) पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। इसकी अधिसूचना सोमवार को जारी होगी और 28 अप्रैल से नई दरें लागू हो जायेंगी। इस फैसले का सीधा फायदा खरीदारों को मिलेगा। अगर कोई एक करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदता है, तो उसे करीब 60 हजार रुपये की बचत होगी।

महिलाओं को Property रीदने में डबल फायदा 

यही नहीं, सरकार ने महिलाओं के लिए भी बड़ा कदम उठाया है। अब उनके नाम पर रजिस्ट्री कराने पर पंजीयन शुल्क 4% से घटाकर 2% कर दिया गया है। यानी महिलाओं को घर खरीदने में डबल फायदा मिलेगा। मार्च 2026 में विधानसभा से पास इस फैसले पर राज्यपाल की मंजूरी मिल चुकी है और अब सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद इसे लागू किया जा रहा है। सरकार का कहना है कि मकसद सिर्फ राजस्व बढ़ाना नहीं, बल्कि मध्यम वर्ग के लिए घर खरीदना आसान बनाना है।

इसे भी पढ़ें : Boiling Milk : दूध उबालने का सही बर्तन कौन सा? एक छोटी सी गलती से…

इसे भी पढ़ें : Govt Job : सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, स्टेनोग्राफर भर्ती शुरू…

माना जा रहा है कि इस फैसले से रियल एस्टेट सेक्टर में नई जान आयेगी और खरीद-बिक्री में तेजी दिखेगी। फिलहाल नई दरों के तहत पुरुषों के लिए स्टांप ड्यूटी 6.6% और महिलाओं के लिए 5.48% तय है, जबकि महिलाओं को रजिस्ट्रेशन फीस में सीधी आधी छूट मिल रही है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...