Pakur (Jaydev Kumar) : कोयला और पत्थर कारोबारी को डरा-हड़का कर रंगदारी मांगने वाले चार बदमाशों को पाकुड़ पुलिस ने धर दबोचा है। इनके नाम देवराज सरकार उर्फ निमवा उर्फ निमाई, विमान राजवंशी उर्फ बिट्टू राजवंशी, कन्हाई कुमार साहा और गौरी शंकर साहा उर्फ गौरव बताये गये। इनके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, नौ जिन्दा गोलियां और चार मोबाइल फोन जब्त किया है। इनके दो साथी पंकज लाला और रौशन कुमार फरार हैं। इस बात का खुलासा आज पाकुड़ के पुलिस कप्तान प्रभात कुमार ने किया।
SP ने बताया कि पाकुड़ के एक कारोबारी से धराये बदमाशों में से एक की जान पहचान थी। साथ ही उस कारोबारी के साथ कुछ लेनदेन भी था। इसी दौरान दोनों के बीच मन-मुटाव हो गया। इसके बाद कारोबारी को धमकी मिलने लगी कि पैसा नहीं दिया तो जान से मार देंगे। बीते 28 फरवरी को SP को इंफॉर्मेशन मिली कि कुछ बदमाश लोग हथियार के दम पर कारोबारियों को डरा-धमका रहे हैं। इसके बाद पाकुड़ SDPO प्रदीप उरांव और ट्रेनी DSP सह नगर थानेदार अजय आर्यन की देखरेख में टीम गठित की गई। गठित टीम ने नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा नंदीपाड़ा बस्ती में रेड मारी और चार बदमाशों को धर लिया। सुनें क्या बोले पाकुड़ के पुलिस कप्तान प्रभात कुमार…
लेनदेन के झोल में कारोबारी को धमकी, क्या बता गये पाकुड़ SP प्रभात कुमार… देखें #pakur #rangdari #Jharkhand #JharkhandNews pic.twitter.com/TuRASTvnfb
— KohramLive (@KohramLive) March 1, 2024
इसे भी पढ़ें : एक क्लू से खुल गया कंकाल के पीछे का भयानक कांड… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची में यशस्वी ने सहवाग के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : ‘डॉक्टर’ को गो*लियों से भून डाला… जानें
इसे भी पढ़ें : राजधानी में एक साथ चार दुकानों के ताले तोड़े, फिर…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज… जानें कब से
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में 14 थानेदारों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : कल फ्लोर टेस्ट, यह बड़ी बात बोल गये नीतीश…
इसे भी पढ़ें : राज्य सभा चुनाव : भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची की जारी… देखें
इसे भी पढ़ें : PAYTM में 500 रुपया लेने वाला सिपाही सस्पेंड…







