Bihar : बिहार के मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मार्बल-टाइल्स दुकान पर अपराधियों ने दिनदहाड़े दनादन फायरिंग कर दी। निशाना दुकान मालिक निरंजन साह थे, लेकिन गोलियां उनकी 13 साल की बेटी पार्वती कुमारी को लग गईं। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते वक्त पार्वती ने दम तोड़ दिया। मृतका के भाई सचिन कुमार ने बताया कि दो दिन पहले फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। हमले के दौरान पिता किसी तरह बच निकले, लेकिन पीछे खड़ी बहन को सिर और पैर में गोली लग गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। कई घंटे की मशक्कत और गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद जाम हट सका। SDPO अविनाश कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमों को छापेमारी में लगाया गया है।
टारगेट में व्यवसायी, दनादन चली गो’लियां, फिर…
Date:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…
Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...
ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…
Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...
हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…
Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...
राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…
Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...











