JODHPUR : राजस्थान के जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्र लोहावट में शनिवार की सुबह बच्चों से भरी स्कूली बस पलट गई। सड़क हादसे (Road Accident) में 6 बच्चे घायल हो गए। 3 बच्चों की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है। बस के सामने अचानक टेंपो आ गया। टेंपो को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। बस के पलटते ही कोहराम मच गया। क्षेत्र के लोगों ने बस के कांच तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। बस में करीब 60 बच्चे सवार थे। बस पलटते ही बच्चे मदद के लिए चिल्लाने लगे। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
मौके पर पहुंचे विधायक
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बच्चों को एंबुलेंस के माध्यम और अन्य निजी वाहनों के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहावट पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक किसनाराम विश्नोई भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और बच्चों का हाल जाना। हादसे में गंभीर घायल हुए 3 बच्चों को जोधपुर रेफर किया गया है। बस हादसे के बाद ड्राइवर मौके से भाग गया।
इसे भी पढ़ें :झारखंड कांग्रेस को एक और झटका, गीताश्री उरांव ने छोड़ी पार्टी, पढें लेटर हू-बहू…
इसे भी पढ़ें :पलामू में दो लोगों की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस बोली…
इसे भी पढ़ें :…और Siddharth Shukla को याद कर फूट-फूटकर रोने लगे सलमान खान, देखें Video
इसे भी पढ़ें :Indian Navy में निकली बंपर Vacancy, जानें कब तक करना है आवेदन
इसे भी पढ़ें :गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस में मचा हड़कंप, रेलवे ने तुरंत किया…
इसे भी पढ़ें :आज शाम तक दुकानें हटा लें, नहीं तो…
इसे भी पढ़ें :पलामू में जघन्य मर्डर, युवक को 4 टुकड़े में काटकर बोरे में फेंका
इसे भी पढ़ें :बिकिनी लुक में भोजपुरी एक्ट्रेस Namrita Malla ने उड़ाए लोगों के होश, नैनों से घायल किये दिल
इसे भी पढ़ें : पूर्व सीएम के आवास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, टपका शूटर, देखें वीडियो…










