Kohramlive : अगर आप भी SBI में नौकरी लेने की तैयारी कर रहें हैं तो यह खबर आप जरूर पढ़ें। SBI PO में 2,000 पदों पर बहाली के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदक sbi.co.in/web/careers/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 27 सितंबर है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
2. अब Join SBI और फिर Current Openings पर जाएं।
3. ‘RECRUITMENT OF PROBATIONARY OFFICERS’ पर क्लिक करें और फिर ‘Apply Online’ पर क्लिक करें।
4. यहां से आपको IBPS पोर्टल पर रीडायरेक्ट होने का ऑप्शन मिलेगा।
5. नए रजिस्ट्रेशन के लिए क्लिक करें और फॉर्म सबमिट करें।
6. अब लॉग इन करें और आवेदन करके भुगतान करें।
7. अब दस्तावेज़ अपलोड करके भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट सुरक्षित रखें।
योग्यता
इस पद पर आवेदन करने के लिए किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री आवश्यक है। जो लोग अपनी स्नातक डिग्री के अंतिम वर्ष या अपने अंतिम सेमेस्टर में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। फिर साक्षात्कार के लिए चुने जाने पर उन्हें 12 दिसंबर, 2023 को या उससे पहले डिग्री प्राप्त करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। इन पदों के लिए मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट आदि योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।
आयु सीमा
जो उम्मीदवार 1 अप्रैल को 21-30 वर्ष के हैं, वे एसबीआई पीओ 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट लागू है। रजिस्ट्रेशन के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹750 है। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
इसे भी पढ़ें : IIT तिरुपति में निकली वैकेंसी, जानिए डिटेल्स…
इसे भी पढ़ें :जूनियर टेक्निशियन सहित कई पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कहां
इसे भी पढ़ें :SBI में निकली PO के पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें डिटेल्स
इसे भी पढ़ें :MIDC में निकली बंपर भर्ती, जानिए डिटेल्स…
इसे भी पढ़ें :ग्रेजूएट युवाओं के लिए SSSB में निकली वैकेंसी… जानें डिटेल
इसे भी पढ़ें :पुलिस सेवा में निकली बंपर भर्ती, 82 हजार तक मिलेगी सैलरी… जानें
इसे भी पढ़ें :SBI में निकली बम्पर वैकेंसी, जानिए डिटेल्स…














