spot_img
spot_img
spot_img

राजधानी में तड़तड़ाई गो’लियां, एक मा’रा गया, दूसरा ल’हूलु’हान, फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची का रातू थाना क्षेत्र रविवार की शाम गोलियों की आवाज से दहल उठा। झखराटांड़ में बैठे कुछ लोगों पर बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की बौछार में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बेतरह घायल हो गया। मौके पर पहुंची रातू पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया। थानेदार रामनरायण ने मीडिया को बताया कि मृतक की पहचान अभी तक पूरी तरह नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार वह चतरा के टंडवा का रहने वाला था। पुलिस टीम मामले की तफ्तीश में जुट गई है और अपराधियों की तलाश जारी है। खबर है कि मृतक जमीन कारोबार से जुड़ा था।

स्थानीय कुछ लोगों के मुताबिक, झखराटांड़ में कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और बिना कुछ कहे गोलियां बरसाने लगे। गोलियों की गूंज और लोगों की चीख-पुकार से इलाका सहम गया। हमलावर घटना को अंजाम देकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये। कुछ लोगों का कहना था कि ”आखिर कब तक गोलियों की गूंज हमारी गलियों को दहलाती रहेगी।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू...

15 साल का तूफान और अलग ड्रेसिंग रूम, मौका मिला तो टूट जायेगा ये रिकॉर्ड…

Kohramlive : महज 15 साल की उम्र में भारतीय सीनियर...

CISF DIG का तबादला, इस IPS की हो सकती है एंट्री…

Bokaro : देश के सबसे बड़े इस्पात संयंत्रों में...

हाईकोर्ट ने कहा, अब मोहलत नहीं मिलेगी…

Ranchi : झारखंड की जेलों में वर्षों से खाली...

गैंगस्टर के इस गुर्गे के पास मिले 3 उम्दा पिस्टल और 33 जिंदा गोलियां…

Dhanbad : धनबाद पुलिस ने चिरकुंडा थाना क्षेत्र से...